Search

 
 
 

झारखंड में सुरक्षित नहीं है कोर्ट परिसर और जेल की चहारदीवारी

 
Ranchi :  झारखंड में कोर्ट परिसर और जेल की चहारदीवारी सुरक्षित नहीं है. एक तरफ जहां कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े गोलीबारी हो रही है. वहीं दूसरी तरफ जेल के अंदर कैदियों की हत्याएं हो रही है. हाल के कुछ वर्षों में राज्य के अलग-अलग जिलों के सिविल कोर्ट और जेल परिसर में हत्या और गोलीबारी की घटनाएं हुई है.

जानें कब-कब कोर्ट परिसर में गोलीबारी और जेल में कैदियों की हत्याएं हुईं 

  • - 29 फरवरी 2024 : देवघर जेल में कुख्यात कैदी बाबा परिहस्त की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. इस मामले में हत्या की आशंका जतायी जा रही है.
  • - 04 दिसंबर 2023 :  उत्तर प्रदेश के चर्चित गैंगस्टर अमन सिंह की धनबाद जेल में ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी.
  • - 25 जून 2019 :  जमशेदपुर की जेल में कैदी मनोज सिंह हत्या कर दी गयी थी.
  • - 27 मार्च 2023 : जमशेदपुर न्यायालय परिसर के गेट संख्या तीन के पास अपराधियों ने नवीन कुमार सिंह पर दो राउंड फायरिंग की.
  • - 18 जून 2022 : देवघर सिविल कोर्ट में दिनदहाड़े पेशी के लिए आये कैदी अमित सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी.
  • - 30 नवंबर 2016 : जमशेदपुर सिविल कोर्ट के बार भवन में ट्रांसपोर्टर उपेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी.
  • - जून 2015 : लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में सजा काट रहे गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव समेत तीन लोगों की हत्या हुई थी.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही