Search

 
 
 

हजारीबाग: पहली बारिश में ढही निर्माणाधीन वाटर प्लांट की चहारदीवारी

 
Hazaribagh: चौपारण के सिंघरावा में नल-जल योजना के तहत डीवीसी से अधिकृत जमीन पर एसईपीसी लिमिटेड कंपनी द्वारा करोड़ों रुपयों से निर्मित वाटर सप्लाई प्लांट की चहारदीवारी पहली ही बारिश में ढह गयी. वहीं पर बन रहे कमरे के नीचे से मिट्टी निकालता देख ग्रामीण भड़क गए. वहां उपस्थित संदीप कुमार, उपेंद्र राणा, प्रकाश कुमार,दिलीप साव, नंदू साव सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में सादा गिट्टी के साथ ईंट की जोड़ाई में सही तरीके से सीमेंट का प्रयोग नहीं गया है. बालू की मात्रा भी अधिक डाली जा रही है. युवा समाजसेवी हरेंद्र कुमार ने बताया कि एस्टीमेट के अनुरूप काम नहीं किया जा रहा है और निर्माण कार्य कर रहे कर्मियों द्वारा कार्य में लापरवाही बरती जा रही है. निर्माण कार्य को देखने के लिए पीएचडी विभाग से कोई भी कर्मचारी साइट पर नहीं आते हैं और जल्दबाजी में जैसे-तैसे कार्य किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें - पाहन">https://lagatar.in/threat-to-kill-pahan-tribal-community-lodged-complaint-in-sadar-police-station/">पाहन

को जान से मारने की धमकी, आदिवासी समाज ने सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही