Search

 
 
 

4 वर्षीय बच्चे की निर्मम हत्याकांड का खुलासा, पति-पत्नी और एक नाबालिग को पुलिस ने पकड़ा

 
Garhwa : गढ़वा पुलिस ने 4 वर्षीय बच्चे की निर्मम हत्याकांड के तीन आरोपियों को घटना संज्ञान में आने के कुछ घंटे बाद ही  पुलिस ने दबोच लिया. पुलिस कप्तान दीपक कुमार पांडेय ने प्रेस वार्ता कर बताया कि बुधवार की शाम पांच बजे 4 वर्षीय विष्णु कुमार की मां रानी देवी ने रंका थाने में गुमसुदगी की लिखित शिकायत की थी. आवेदन मिलने के बाद एसपी के निर्देश पर रंका एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह, पुलिस निरीक्षक रंका रामजी महतो के नेतृत्व में रंका थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू की. टीम ने नामजद अभियुक्त सिकंदर साव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. पूछताछ में उसने बच्चे की हत्या की बात कबूली. उसकी निशानदेही पर देर रात पुलिस ने 4 वर्षीय बच्चे का शव एक कुएं से बरामद कर लिया. उसके बाद घटना में शामिल सिकंदर साव की पत्नी बीमा कुमारी एवं एक नाबालिक ने दबोच लिया. सभी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. पुलिस कप्तान ने बताया कि हत्या के पीछे का कारण पैसे चोरी का इल्ज़ाम है. आरोपी ने मृतक की मां के ऊपर 2 लाख 50 रुपए चोरी करने की बात का इल्ज़ाम लगाया था. जिसको लेकर एक पंचायत भी हुई थी, लेकिन आरोपी के बेटी के पास से ही 51 हज़ार रुपए बरामद हुआ था. उसके बाद भी आरोपी झूठा आरोप लगाकर बराबर दबाव बनाता रहा और बदले की भावना से बच्चे की हत्या की घटना को अंजाम भी दे दिया. वहीं गठित टीम में एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह, पुलिस निरीक्षक रंका रंका रामजी महतो, थानेदार शंकर प्रसाद कुशवाहा सहित रंका थाना पुलिस के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें : चतरा">https://lagatar.in/chatra-news-of-going-to-destroy-poppy-cultivation-without-weapons-two-martyred-in-encounter-questions-are-being-raised/">चतरा

: बिना हथियार के पोस्ता खेती नष्ट करने जाने की खबर, मुठभेड़ में दो शहीद, उठ रहे सवाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही