Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

निर्भया को घर के पास से ही उठाकर की थी दरिंदगी, 5 कातिलों को पुलिस ने पकड़ा

Ashish Tagore Latehar : एक 10 वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी गला दबाकर हत्या करने वाले पांच आरोपियों को लातेहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में कैलाश गंझू (कुंभियाआटा, चंदवा), पप्पू लोहरा, बालू लोहरा व दीपक मुंडा (सभी हाक्का, चंदवा) व लालमोहन सिंह (मंझलाडीह, चंदवा) शामिल है. पुलिस ने उनकी निशानदेही पर खून लगा पत्ता, आरोपियों के द्वारा इस्तेमाल किये गये गांजा का चिलम व बीड़ी का रैपर, चार मोबाइल व आरोपियों के कपड़े बरामद कर लिया है. पुलिस कप्तान अंजनी अंजन ने उक्त जानकारी पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि बीते 15 अप्रैल को चंदवा थाना क्षेत्र के हुटाप पंचायत के हाक्का गांव में एक नाबालिग लड़की का शव उसके घर के पीछे खेत से बरामद किया गया था. इस मामले में मृतका के पिता के आवेदन के आधार पर चंदवा थाना क्षेत्र में कांड संख्या 92/2023 दर्ज किया गया था. इसे भी पढ़ें : दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-four-bullets-fired-at-woman-in-broad-daylight-in-saket-court-premises-condition-critical/">दिल्ली

: साकेत कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े महिला पर दागी चार गोलियां, हालत गंभीर

एसआईटी का किया गया था गठन

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस कप्तान अंजनी अंजन के निर्देश पर एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया था. एसआईटी की टीम ने वैज्ञानिक व तकनीकी आधार पर अनुसंधान शुरू किया. तकनीकी टीम और पुलिस सूत्रों से हत्यारों के बारे में पुलिस को सुराग मिला. जिसके बाद टीम ने कांड में शामिल सभी पांच आरोपियों को दबोच लिया.

पीड़िता को उसके घर से पास से ही उठाया था

पूछताछ के क्रम में आरोपियों ने बताया कि नाबालिग बच्ची को उसके घर के पास से ही उठाया था. इसके बाद घर के पास ही एक झाड़ी ले जाकर बारी-बारी से सबने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर घर के पीछे रख दिया.

छापामारी में शामिल रहे ये पुलिस पदाधिकारी

एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा, चंदवा थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, पुअनि दिनेश कुमार, विकास शर्मा, दिव्य प्रकाश, जमील अंसारी, नारायण यादव, कुंदन कुमार, धमेंद्र कुमार महतो, दिवाकर धोबी व सअनि अरविंद कुमार सिंह के अलावा पुलिस बल के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-ed-files-prosecution-complaint-against-virendra-ram-read-what-ed-said/">BREAKING

: वीरेंद्र राम के खिलाफ ED ने दाखिल की प्रॉसिक्यूशन कंप्लेन, पढ़िए ED ने क्या कहा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही