Search

 
 
 

गांव, गरीब, मजदूर, किसान, नौजवान को ध्यान में रखकर बनाया गया है बजट : राजेश ठाकुर

 
Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने वित्तीय वर्ष 2023- 2024 के बजट को राज्य को तेज गति से विकास देने वाला बजट बताया है. उन्होंने कहा है कि यह गांव, गरीब, मजदूर, किसान, नौजवान को ध्यान में रखकर बनाया गया बजट है. बेरोजगारी दर 7 प्रतिशत से घट कर 3 प्रतिशत रह गई है. दूध उत्पादन में प्रोत्साहन राशि 2 रुपये से बढ़ाकर 3 रुपये प्रतिलीटर कर देने से राज्य के दूध उत्पादकों को फायदा मिलेगा. ऑल्ड पेंशन स्कीम के लिए पेंशन कोष गठित करने का फैसला सराहनीय है.

झारखंड के आम आवाम का हमीन कर बजट है

बजट में वित्तीय अनुशासन का पूरा-पूरा ध्यान रखा गया है. सरकार का वित्तीय घाटा अनुशासित सीमा के अंदर है. स्थापना मद से ज्यादा योजनाओं पर जोर दिया गया है. उन्होंने कहा कि बजट में तालाबों के जीर्णोद्धार पर जोर दिया गया है. साथ ही सिंचाई व्यवस्था और जल संरक्षण के लिए पांच एकड़ से कम क्षेत्र वाले तालाबों का मशीन से गाद हटाने और डीप बोरिंग कराने पर पांच सौ करोड़ रुपये खर्च करने का उपबंध किया जाना क्रांतिकारी फैसला है. सौर ऊर्जा आधारित माइक्रो लिफ्ट एरिगेशन के लिए कृषि समृद्धि योजना लाया जाना साहसिक फैसला है. जैविक खेती को प्रमोशन दिये जाने का उपबंध बजट के अंदर है. फसल सुरक्षा कार्यक्रम से किसानों को लाभ मिलेगा. यह वास्तव में झारखंड के आम आवाम का हमीन कर बजट है. इसे भी पढ़ें – हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-asked-for-information-about-case-trial-of-spurious-liquor-trader-naresh-scindia/">हाईकोर्ट

ने मांगी नकली शराब कारोबारी नरेश सिंधिया के केस ट्रायल की जानकारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही