Search

हजारीबाग: संतुलित व युवा रोजगारोन्मुखी है बजट - मनीष जायसवाल

Hazaribagh: झंडा चौक स्थित सांसद सेवा कार्यालय में बजट पर चर्चा को लेकर सांसद मनीष जायसवाल ने प्रेस वार्ता की. इसमें मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह उपस्थित थे. अपने संबोधन में सांसद जायसवाल ने कहा कि मोदी सरकार का यह बजट पूर्णरूपेण संतुलित एवं युवा रोजगारोन्मुखी है. इस बजट में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए अनेक प्रावधान किए गए हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को अगले पांच वर्ष की अवधि के लिए बढ़ा दिया गया है. जिसमें 80 करोड़ से अधिक लोगों को लाभ होगा. सांसद ने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पैकेज की घोषणा की गई है. जिसमें पांच वर्ष की अवधि में चार करोड़ युवाओं को लाभ मिलेगा. शिक्षा, रोजगार और कौशल प्रशिक्षण के लिए 1.48 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. किसानों की खेती बाड़ी के लिए 32 कृषि और बागवानी फसलों की नई 109 उच्च पैदावार वाली जलवायु अनुकूल किस्में जारी की जाएंगी. ईपीएफओ में पंजीकृत कर्मचारियों को प्रतिमाह अधिकतम 15,000 वेतन मिलेगा. जिससे 2.1 लाख युवाओं को परोक्ष रूप से लाभ मिलेगा. सांसद ने यह भी कहा कि युवाओं को शीर्ष कंपनियों में इंटर्नशिप योजना के तहत 5000 रुपये प्रति माह इंटर्नशिप भत्ता और 6,000 रुपये की एकमुश्त सहायता राशि दी जाएगी.

पूर्वी क्षेत्र के चाैमुखी विकास के लिए पूर्वोदय योजना

जायसवाल ने कहा कि बजट में जैविक खेती की व्यवस्था पर जोर दिया गया है. वहीं, उच्चतर शिक्षा के लिए युवाओं को 10 लाख रुपये तक का ऋण प्रदान किया जाएगा. मोदी सरकार ने बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और आंध्र प्रदेश को शामिल करते हुए पूर्वी क्षेत्र के चाैमुखी विकास के लिए पूर्वोदय नाम की योजना तैयार की है. वहीं, पीएम आवास योजना के तहत अब तक चार करोड़ आवास बनाया जा चुका है और तीन करोड़ अवासविहीन परिवारों को आवास मुहैया कराने की योजना है. प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के तहत लगभग 63,000 गांवों में निवास करनेवाले पांच करोड़ जनजातीय वर्ग के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा. पीएम मुद्रा योजना के तहत दी जाने वाली राशि 10 लाख से बढ़ा कर 20 लाख कर दी गई है. भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद ने बजट को जन पयोगी व संतुलित बताया. इसे भी पढ़ें - BSF">https://lagatar.in/bsf-director-general-nitin-aggarwal-special-dg-khurania-removed-daljit-singh-chaudhary-given-additional-charge/">BSF

महानिदेशक नितिन अग्रवाल, विशेष डीजी खुरानिया हटाये गये, दलजीत सिंह को अतिरिक्त प्रभार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//