Search

 
 
 

बजट देश हित में और प्रोग्रेसिव, अगर सही किर्यान्वयन हो : आदित्य विक्रम

 
Ranchi :  झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल ने अंतरिम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि बजट देश हित में और प्रोगेसिव है, लेकिन तब जब केंद्र सभी योजनाओ को ज़मीनी स्तर पर कार्यान्वित कर सके. उन्होंने कहा कि 11.11 लाख करोड़ रुपये का सबसे अधिक कैपेक्स देश के बाज़ारों में बड़ा व्यापार लायेगा. वहीं लॉजिस्टिक कॉरिडोर बनाने तथा रेलवे को माल ढुलाई में अधिक सक्षम बनाने से माल की आवाजाही और अधिक सरलता से होगी, जिससे भी व्यापार में वृद्धि होगी. इससे देश भर के व्यापारियों का व्यापार बढ़ेगा.

आशा और आंगनबाड़ी वर्कर्स को ख़ास सुविधा

जयसवाल ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर के रोकथाम के लिए 9 से 14 साल की बच्चियों का टीकाकरण और आयुष्मान भारत का लाभ अब सभी आशा वर्कर और आंगनवाड़ी वर्कर को भी मिलेगा. बजट पर चर्चा में प्रोफेशनल्स कांग्रेस की प्रदेश सचिव मीनाक्षी सिंह, रांची लोकसभा अध्यक्ष भुवनेश ठाकुर, रांची लोकसभा उपाध्यक्ष जैनेट एंड्रयू,महानगर अध्यक्ष कृष्णा सहाय,प्रदेश कॉर्डिनेटर ऐलन एंड्रयू ,सर्वर पॉल,शुभम कुमार आदि लोग मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही