Search

 
 
 

सेना के जवान की खोपड़ी को चीरते हुए गोली बाहर निकली, पांच घंटे चला ऑपरेशन

 
 Ranchi : आर्मी कैंप में घायल हुए सेना के एक जवान को इलाज के लिए  कोकर चौक स्थित  सैमफोर्ड अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी स्थिति अत्यंत ही गंभीर बनी हुई है. उसे गोली लगी है. गोली जबड़े के नीचे से घुस कर जबान के तालु को फाड़ कर मस्तिष्क में जा घुसी और खोपड़ी को चीरते हुए बाहर निकल गयी. गोली कैसे लगी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आयी है  ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 झारखंड की  खबरों के लिए यहां क्लिक करें
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/head-555.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

डॉक्टरों  ने पांच घंटे तक आपातकालीन सर्जरी की

सैमफोर्ड अस्पताल लाये जाने पर आनन फानन में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने पांच घंटे तक आपातकालीन सर्जरी की. सर्जरी टीम में न्यूरोसर्जन डॉ अरुण, मैक्सिलोफेशियल सर्जन डॉ अनुज कुमार और सैमफोर्ड अस्पताल के एनेस्थीसिया और ओटी के सदस्य शामिल थे. सर्जरी के बाद मरीज को आईसीयू में डॉ डीएसएन राव की देख रेख में रखा गया है. जहां उसकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है. डॉ अनुज ने बताया कि अस्पताल पहुंचने तक उसका अत्यधिक रक्त्रसाव हो चुका था और गोली लगने से मरीज के जबड़े और मस्तिष्क में काफी गंभीर चोट है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही