Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड के कई जिलों में तेजी में फैला जिस्मफरोशी का धंधा

  • कई सेक्स रैकेट सक्रिय, पुलिस रोकने में विफल

Sanjeet Yadav 

Ranchi : राजधानी रांची सहित झारखंड के कई जिलों में जिस्मफरोशी का धंधा जोरों पर चल रहा है. इस धंधे में कई सेक्स रैकेट सक्रिय हैं. धंधे में लिप्त कई महिलाएं एचआईवी पॉजिटिव हैं. पुलिस की नाक के नीचे स्पॉ सेंटर व बड़े होटलों में सेक्स रैकेट का धंधा बेरोक-टोक चल रहा है. राज्य के कई जिलों में झारखंड के अलावा बिहार, दिल्ली,यूपी, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, नेपाल व बांग्लादेश से युवतियां देह व्यापार करने आती हैं. दलाल इन लड़कियों को सफेदपोस, हाई प्रोफाइल लोगों के पास भेजी जाती है. लेकिन पुलिस इसे रोकने के लिए कोई कार्रवाई नहीं करती है. जिससे सेक्स रैकेट का धंधा लगातार बढ़ता जा रहा है.

 

युवतियों को इस दलदल से निकालकर समाज में अच्छी जिंदगी जीने के लिए नेशनल हेल्थ मिशन के तहत कई संस्थाएं काम कर रही हैं. ये संस्थाएं इन युवतियों को नई दिशा देने के लिए आगे बढ़ी हैं. इस पूरे मामले में जब lagatar.in की टीम ने तहतक जाकर जानने की कोशिश की, तो कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं. एक फीमेल सेक्स वर्कर ने बताया कि देह व्यापार के लिए कोलकाता, छत्तीसगढ़ और बिहार से अलग-अलग समूह बनाकर युवतियां झारखंड के बड़े शहरों में जाती हैं. ग्राहकों से 5000 से 10 हजार रुपये तक लिया जाता है. दलाल 25 प्रतिशत हिस्सा अपने पास रख लेता है
.

हालांकि, राज्य के कई जिलों में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ करते हुए कई बड़ी कार्रवाई की है. धंधे में लिप्त कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया है. इसके बावजूद राज्य में जिस्मफरोशी का धंधा जोरों पर चल रहा है.


इन जिलों में पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा कर की गिरफ्तारी  


रांचीः 28 मई 2025 को रांची के आनंदमयीनगर में सेक्स रैकेट की सूचना पर छापेमारी, एक महिला हिरासत में. 

2 अप्रैल 2024 को रांची के बरियातू समेत कई इलाकों होटलों में चल रहे जिस्म8फरोशी के का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 20 युवतियों और 6 युवकों को पकड़ा था.


जमशेदपुरः 1 अप्रैल 2025 को जमशेदपुर पुलिस ने कदमा में सेक्स रैकेट का किया था खुलासा, आपत्तिजनक स्थिति में युवक-युवती व युवती को पकड़ा था.

धनबादः 20 अक्टूबर 2024 को पुलिस ने धनबाद में सेक्स रैकेट का किया था खुलासा, हिरासत में 6 सेक्स वर्कर सहित एक एजेंट, घर से कई आपत्तिजनक सामान बरामद.

गढ़वाः गढ़वा के होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, 3 जून 2025 को पुलिस ने छापेमारी कर 11 लोगों को गिरफ्तार किया था.

पलामूः 19 अक्टूबर 2020 को पलामू में सेक्स रैकेट मामले में होटल मालकिन समेत 8 पर FIR दर्ज, सात भेजे गए थे जेल.

एक रिपोर्ट के अनुसार पलामू में सेक्स रैकेट में 1500 महिलाएं संलिप्त, कई HIV संक्रमित

हजारीबागः 24 जनवरी 2025 को हजारीबाग में सेक्स रैकेट का हुआ था भंडाफोड़, होटल 'द किंग रिसोर्ट' पर पुलिस की रेड में 7 लोग गिरफ्तार हुए थे.

बोकारोः 30 मार्च 2024 को बोकारो में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, DIG निर्देश पर हुई कार्रवाई में 6 गिरफ्तार.

गिरिडीहः 21 मई 2025 को पुलिस ने गिरिडीह में सेक्स रैकेट का किया खुलासा, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गये थे युवक-युवतियां

रामगढ़ः 19 मई 2025 को रामगढ़ जिले के बड़कागांव थाने की पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, 6 लोग गिरफ्तार.

गोड्डाः 18 जनवरी 2019 को गोड्डा पुलिस ने किया था बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालिका सहित 7 लोग हुए थे गिरफ्तार.

साहिबगंजः 1 अप्रैल 2022 को साहिबगंज में जिस्मफरोशी का धंधा करते चार महिलाएं गिरफ्तार हुई थीं.

पाकुड़ः 12 मई 2016 को पाकुड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़,6 लोग गिरफ्तार. 

देवघरः 29 नवंबर 2024 को देवघर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया था भंडाफोड़, घर में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा,7 लोग गिरफ्तार. 

कोडरमाः 2 सितंबर 2024 को पुलिस ने कोडरमा में सेक्स रैकेट का किया खुलासा, चार लड़कियां और तीन लड़के रंगे हाथ गिरफ्तार.

गुमलाः 26 मई 2021 को गुमला पुलिस ने सेक्स रैकेट में शामिल चार शादीशुदा महिलाओं को पकड़ा, कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में मिला युवक.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही