Lagatar Desk: पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता के तौर पर ऋतब्रज बनर्जी की नियुक्ति को कलकत्ता हाई कोर्ट ने द्वारा रद्द कर दिया है. विधानसभा अध्यक्ष रथींद्र बसु के फैसले पर तृणमूल कांग्रेस के बागी गुट के विधायक ऋतब्रत बनर्जी को विधानसभा में विपक्ष का नेता नियुक्त किया था. अदालत ने शुक्रवार को अपने फ़ैसले में विधानसभा अध्यक्ष को दस दिनों के भीतर इस मामले में नया फ़ैसला करने को भी कहा है.
विधानसभा अध्यक्ष ने बीते तीन जून को ऋतब्रत को विपक्ष के नेता के तौर पर मान्यता दी थी. लेकिन इसके ख़िलाफ़ दायर याचिका पर सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति कृष्ण राव की एकल पीठ ने उसे रद्द कर दिया.
अदालत ने तृणमूल कांग्रेस के बागी गुट की ओर से अखरुज्जमां को 'चीफ व्हिप' (मुख्य सचेतक) नियुक्त किए जाने के फैसले को भी रद्द कर दिया है। रितब्रत और अखरुज्जमां दोनों ही तृणमूल कांग्रेस के उस बागी गुट से जुड़े हैं, जिसे 'डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस' के नाम से जाना जाता है.
इससे पहले यह मामला न्यायमूर्ति शंपा सरकार और न्यायमूर्ति अजय कुमार गुप्त की खंडपीठ के समक्ष था. लेकिन बाद में उसे एकल पीठ में भेज दिया गया था. बीते शनिवार को इस मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने फ़ैसला सुरक्षित रखा था.
अदालत का यह निर्देश टीएमसी (ममता बनर्जी गुट) के नेता शोभनदेब चट्टोपाध्याय की एक याचिका पर आया है. उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) द्वारा विपक्षी टीएमसी (डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस) गुट के नेता रितब्रत बनर्जी को पश्चिम बंगाल विधानसभा में 'नेता प्रतिपक्ष' (Leader of Opposition) नियुक्त किए जाने को चुनौती दी थी.
TMC विधायक सोवनदेब चट्टोपाध्याय के वकील, श्रीसार्न्नो बनर्जी ने बताया है, "आज कोर्ट ने स्पीकर के उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें उन्होंने रिताब्रता बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष और अखरुज्जमां को मुख्य सचेतक (चीफ व्हिप) नियुक्त किया था। साथ ही, कोर्ट ने स्पीकर को निर्देश दिया है कि वे 10 दिनों के भीतर तय करें कि नेता प्रतिपक्ष कौन होगा। इसलिए, सोवनदेब चट्टोपाध्याय द्वारा दायर याचिका को कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है... सोवनदेब चट्टोपाध्याय को ही मूल रूप से ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष के तौर पर चुना था... मुझे उम्मीद है कि रिताब्रता बनर्जी अब अपने वकील दोस्त अखरुज्जमां से अच्छी सलाह लेंगे, जिनका नाम मैंने अब तक किसी भी कानूनी जर्नल में नहीं देखा है..."
कोर्ट के फैसले पर ऋतब्रत बनर्जी ने क्या कहा
पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता के तौर पर उनकी नियुक्ति को कलकत्ता हाई कोर्ट द्वारा रद्द किए जाने पर, ऋतब्रत बनर्जी ने कहा, "हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने एक आदेश दिया है. स्पीकर के फैसले को रद्द कर दिया है और मामले को वापस उनके पास भेज दिया है, ताकि वे 10 दिनों के भीतर इस पर फिर से निर्णय ले सकें. इसमें कुछ भी असामान्य नहीं है, क्योंकि जब सोवनदेब चट्टोपाध्याय ने इस नियुक्ति को चुनौती देते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, तब 3 जून को TMC के भीतर कोई विवाद नहीं था.
समाचार एजेंसी एएनआई से उन्होंने कहा, 22 जून को, AITC ने अरूप रॉय को अपना अध्यक्ष चुना और फिर यह मामला चुनाव आयोग के पास पहुंच गया. चुनाव आयोग का कहना है कि अब एक विवाद है. एक तरफ अरूप रॉय के नेतृत्व वाला DTMC है, तो दूसरी तरफ डॉ. ममता बनर्जी के नेतृत्व वाला MAITC है. जब भी स्पीकर हमें बुलाएंगे, हम अपने समर्थन में विधायकों के बहुमत के साथ उनके सामने पेश होंगे."
उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि कल्याण बनर्जी थोड़े निराश हैं क्योंकि वह परिसीमन विधेयक (Delimitation Bill) पर वोट नहीं दे सकते. वह एक निलंबित सांसद हैं, इसलिए वह इस विधेयक पर मतदान नहीं कर सकते. शायद यही निराशा बाहर आ रही है... चलिए 10 दिनों का इंतजार करते हैं. हम स्पीकर के सामने पेश होंगे। अगर वसंत आता है, तो कल्याण ने कहा है कि हमारे लिए सर्दियां आ गई हैं। अगर सर्दियां आ गई हैं, तो क्या वसंत दूर हो सकता है?"