Rehan Ahamad/Basant Munda Ranchi: नव वर्ष 2024 के अवसर पर राजधानी के पार्क, पर्यटन स्थल, नदी पहाड़ सभी सोमवार को गुलजार नजर आये. शहरवासियों की भीड़ सभी पर्यटन स्थलों पर दिखी. यहां लोग जगह-जगह नये साल की खुशियां मनाते दिखे. बच्चे और युवा जहां पिकनिक पार्टी का आनंद ले रहे थे वहीं बुजुर्ग वर्ग भी नये साल की खुशियों में साथ घूमते व मनोरंजन करते नजर आये. [caption id="attachment_826555" align="aligncenter" width="720"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/3-1.jpg"
alt="" width="720" height="540" /> निगम पार्क की तस्वीर[/caption]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/4-1.jpg"
alt="" width="576" height="432" /> परिवारजनों के साथ पार्क पहुंचे लोग[/caption]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/2-3.jpg"
alt="" width="720" height="540" /> घुड़सवारी का आनंद लेता बच्चा[/caption]
alt="" width="720" height="540" /> निगम पार्क की तस्वीर[/caption]
निगम पार्क में पहुंचे 2000 लोग, मनाया नव वर्ष का जश्न
जयपाल सिंह मुंडा फुटबॉल मैदान के सामने निगम पार्क में नये साल के अवसर पर बच्चे, बड़े युवा सभी की भारी भीड़ जुटी. सुबह से शाम तक करीब 2000 लोग इस पार्क में जुटे. यहां प्रवेश शुल्क 15 रुपये 5 वर्ष से बड़े बच्चों के लिए 10 रुपये टिकट के रूप में लिए गये. वहीं पार्क के अंदर नाव, झूला, हिडोला, कार झूला समेत पांच झूलों के 10 रुपये प्रति पीस के हिसाब से लिया गया. [caption id="attachment_826556" align="aligncenter" width="576"]alt="" width="576" height="432" /> परिवारजनों के साथ पार्क पहुंचे लोग[/caption]
सिद्धो कान्हो पार्क में 900 लोग पहुंचे, लिया पिकनिक का मजा
सिद्धो-कान्हो पार्क में भी बड़ी संख्या में नये साल का जश्न मनाते लोग नजर आये. यहां बड़ों के लिए 15 रुपये एवं बच्चों के लिए 10 रुपये प्रवेश शुल्क था. सुबह से शाम तक करीब 900 लोग पार्क में मनोरंजन के लिए पहुंचे. पार्क में झरने, पत्थर की गुफा, फूलों के बगीचे देखते ही बन रहे थे. [caption id="attachment_826557" align="aligncenter" width="720"]alt="" width="720" height="540" /> घुड़सवारी का आनंद लेता बच्चा[/caption]
Leave a Comment