Search

 
 
 

बेलगाम कार ने ट्रक को पीछे से मारी टक्कर, दो सगे भाईयों की मौत

 
Hazaribagh: इचाक थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो सगे भाईयों की मौत हो गई है. दरअसल तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी जिसमें कार सवार दो लोगों की मौत हो गई. यह घटना एनएच 33 पर इचाक थाना क्षेत्र के बरियठ गांव के पास हुई.

मृतकों की हुई पहचान

इस दुर्घटना में मनोज शर्मा उम्र 58 मेधा डेयरी रांची के इंचार्ज और बिरजू राणा उम्र 58 वर्ष झारखंड कॉलेज, डुमरी के प्रोफेसर की मौके पर ही मौत हो गई. सभी रामगढ़ से अपने घर इचाक थाना क्षेत्र के तिरला जा रहे थे. घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा. https://lagatar.in/rahul-gandhis-question-what-did-the-central-government-do-to-wipe-the-tears-of-tea-garden-workers/43525/

https://lagatar.in/rahul-gandhis-question-what-did-the-central-government-do-to-wipe-the-tears-of-tea-garden-workers/43525/

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही