Search

 
 
 

रांची: छठी क्लास के छात्र को कुचलने वाला कार ड्राइवर अब तक फरार, परिजनों का आरोप पुलिस सही से नहीं कर रही कार्रवाई

 
Ranchi: 15 अगस्त की रात करीब साढ़े दस बजे एक तेज रफ्तार कार ने एक महिला और उसके बच्चे को कुचल दिया था. इस घटना में छठी क्लास के छात्र प्रियांशु की दर्दनाक मौत हो गई थी. वहीं उसकी मां जीवन और मौत के बीच अस्पताल में जूझ रही है. इस मामले में छात्र के परिजनों का आरोप है कि लोअर बाजार थाना की पुलिस अब तक कार ड्राइव कर रहे युवक को पकड़ नहीं पाई है, इतना ही नहीं कार में दो युवक और बैठा था, जिसे पुलिस ने छोड़ दिया, वो ड्रिंक किया था या नहीं इसका मेडिकल जांच कराना भी पुलिस ने उचित नहीं समझा. वहीं कार चला रहे युवक को अगर पुलिस सही समय पर पकड़ लेती तो पता चल पता युवक शराब पीकर गाड़ी चला रहा था या नहीं, लेकिन अब तो सारा साक्ष्य मिट गया. इस मामले में पुलिस सही से कार्रवाई नहीं कर रही है. परिजनों का कहना है कि हमें जस्टिस चाहिए.

क्या है मामला

बिशप स्कूल में पढ़ने वाला क्लास छह का प्रियांशु अपनी मां रोमा के साथ 15 अगस्त की रात अपने एक दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में गया हुआ था. जन्मदिन की पार्टी खत्म होने के बाद प्रियांशु हंसी-खुशी अपनी मां के साथ स्कूटी में बैठकर घर लौट रहा था. इसी दौरान लोअर बाजार थाना क्षेत्र के बहु बाजार से आगे वाईएमसीए चौक के पास एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मासूम प्रियांशु सड़क से दूर जा गिरा और उसकी मां को कार चालक घसीटता लेकर चला गया. आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तब तक कार चालक वहां से फरार हो गया था. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों मां बेटे को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन अस्पताल जाने से पहले ही मासूम प्रियांशु की मौत हो चुकी थी. जानकारी के अनुसार प्रियांशु की मां रोमा की स्थिति नाजुक बनी हुई है. इसे भी पढ़ें - चिकित्सक">https://lagatar.in/doctor-rape-murder-case-demonstration-of-doctors-continues-across-the-country-including-delhi-kolkata/">चिकित्सक

रेप-हत्या मामला :  दिल्ली-कोलकाता सहित देश भर में डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी   
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही