Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शादी से लौट रही कार धू-धू कर जली, बचे दूल्हा-दुल्हन

Advertisement
Advertisement
Aurangabad : औरंगाबाद के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बिजौली मोड़ से आगे पेट्रोल पंप के समीप दुल्हन को लेकर लौट रही दूल्हे की गाड़ी धू-धू कर जल उठी. गाड़ी में सवार सभी व्यक्ति सुरक्षित हैं. पता चला है कि नगर थाना क्षेत्र के बिंदु आरा मशीन निवासी रवि प्रकाश उर्फ मोनू की शादी नवीनगर थाना क्षेत्र के मझियावां गांव में शुक्रवार की रात संपन्न हुई. शनिवार की सुवह रवि प्रकाश अपनी नई नवेली दुल्हन ममता कुमारी को लेकर अपनी सजी सजाई कार से औरंगाबाद लौट रहा था. गाड़ी में रवि प्रकाश और ममता के अलावा उसके बहनोई अरुण ठाकुर, दो बच्चे रॉकी और अंशु भी सवार थे. गाड़ी का चालक मनीष कुमार ने बिजौली मोड़ के समीप पेट्रोल पंप में तेल लेने के लिए गाड़ी घुमाई. यहां गाड़ी रुक जाने के साथ ड्राइ‌वर ने देखा कि उसके बोनट से धुआं निकल रहा है. बोनट को उठा कर आग बुझाने की कोशिश में वहां मौजूद लोग जुट गये. लेकिन, जबतक प्रयास किया जाता, तब तक आग फैलने लगी. ड्राइवर ने सूझ-बूझ का परिचय देते हुए गाड़ी को तुरंत पेट्रोल पंप से बाहर निकाल लिया. थोड़ी ही देर में पूरी गाड़ी धू-धू कर जल उठी. इसे भी पढ़ें – सिद्धू">https://lagatar.in/sidhu-called-imran-his-elder-brother-then-bjp-got-angry-attack-rahul/">सिद्धू

ने इमरान को बड़ा भाई कहा, तो भड़की भाजपा, कहा, जिसका डर था वही हुआ, राहुल को घेरा     

गाड़ी में अचानक धुआं उठा और फिर पूरी गाड़ी जल उठी

इस बीच गाड़ी में सवार दूल्हा रवि प्रकाश और दूल्हन ममता जल्दी से गाड़ी से बाहर आ गये. सवार अन्य लोग भी उतर गये. पेट्रोल पंप के कर्मियों ने गाड़ी में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली. मामले की सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम यहां पहुंची. गाड़ी मालिक टिकरी मोड़ निवासी रूपेश कुमार ने बताया कि करीब एक साल पहले उन्होंने महिंद्रा एक्सयूवी 300 की खरीद की थी. गाड़ी में अचानक धुआं उठा और फिर पूरी गाड़ी जल उठी. आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल पाया है. शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है. सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने गाड़ी में लगी आग को बुझाया. इसे भी पढ़ें –  LAGATAR">https://lagatar.in/lagatar-breaking-naxalite-chhotu-lohra-injured-in-ratu-encounter-brought-to-rims-admitted-to-emergency/">LAGATAR

BREAKING : रातू मुठभेड़ में घायल नक्सली छोटू लोहरा को लाया गया रिम्स, इमरजेंसी में भर्ती
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही