Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किशोरी को उठक-बैठक कराने का मामला : बाकी तीनों आरोपियों ने किया सरेंडर

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh: पुलिस प्रशासन के दबाव के बाद बुधवार को सिरमा घटना के बाकी तीन आरोपियों ने सरेंडर कर दिया. सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया. आरोपियों द्वारा सरेंडर किये जाने पर विधायक अंबा प्रसाद ने हजारीबाग पुलिस व एसपी का आभार जताया. अंबा प्रसाद ने कहा कि बड़कागांववासी अमन चैन पसंद करते हैं. इसे लेकर क्षेत्रवासी आपस में शांति और सौहार्द बनाए रखा. बताया जाता है कि सिरमा घटना को लेकर विधायक अंबा प्रसाद भी प्रशासन के संपर्क में थीं. विधायक इस घटना को लेकर एसपी मनोज रतन चौथे और डीसी नैंसी सहाय से मुलाकात भी की थी. आखिर में पुलिस-प्रशासन द्वारा लगातार आरोपियों पर नकेल कसने और कुर्की जब्ती का वारंट निकालने पर बाकी बचे आरोपियों ने हजारीबाग कोर्ट में सरेंडर कर दिया. इसे भी पढ़ें– बिहार">https://lagatar.in/bihar-vidhan-sabha-speaker-vijay-sinha-resigned-said-worked-without-any-malice-and-greed/">बिहार

विधानसभा के स्पीकर विजय सिन्हा ने दिया इस्तीफा, कहा- बिना किसी द्वेष और लोभ-लालच के काम किया.
बता दें कि बड़कागांव पुलिस प्रशासन द्वारा घटना के पहले दिन से ही आरोपियों पर दबिश बनाई जा रही थी. पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई के बाद आखिर में आरोपियों ने सरेंडर कर दिया. इस पर अंबा प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे का आभार व्यक्त किया. बता दें कि पहले ही किशोरी को उठक-बैठक कराने के मामले में छह अभियुक्तों में से दो को पुलिस को सौंप दिया गया था. मामले के मुख्य आरोपी मो. वसीम ने भी एक दिन पूर्व हजारीबाग कोर्ट में समर्पण कर दिया था. अब सभी अभियुक्त सलाखों के पीछे हैं. इसे भी पढ़ें– प्रेम">https://lagatar.in/ed-raids-on-17-locations-of-prem-prakash-raids-going-on-in-many-states-including-jharkhand-bihar-delhi/">प्रेम

प्रकाश के 17 ठिकानों पर ED की छापामारी, झारखंड, बिहार, दिल्ली समेत कई राज्यों में चल रहा छापा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही