Search

 
 
 

केंद्र ने झारखंड से केंद्रीय बलों की प्रतिनियुक्ति का बकाया भत्ता 13299 करोड़ मांगा

 
राज्य सरकार यह दलील दे सकती है कि पहले केंद्र सरकार राज्य का पैसा दे, फिर राज्य सरकार भी भुगतान कर देगी. Ranchi :  केंद्र सरकार ने झारखंड सरकार से 13299 करोड़ रुपये की मांग की है. यह राशि केंद्रीय सुरक्षा बलों के प्रतिनियुक्ति भत्ता के रूप में दी जानी है, जिसका भुगतान पिछले कई वर्षों से नहीं किया गया है. झारखंड का 1.36 लाख करोड़ रुपये का बकाया : इस बीच, झारखंड सरकार केंद्र से 1.36 लाख करोड़ रुपये की बकाया राशि की मांग कर रही है. यह राशि विभिन्न मदों में झारखंड का बकाया है, लेकिन केंद्र सरकार ने इसे नकार दिया है 21 जनवरी को महत्वपूर्ण बैठक : केंद्र के पत्र के बाद, राज्य सरकार के गृह विभाग ने 21 जनवरी को एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है. इस बैठक में सीआरपीएफ के आइजी और झारखंड पुलिस में अभियान के आइजी भी शामिल होंगे. राज्य सरकार क्या दे सकती है दलील : जानकारी के अनुसार राज्य सरकार यह दलील दे सकती है कि पहले केंद्र सरकार राज्य का पैसा दे, फिर राज्य सरकार भी भुगतान कर देगी. या फिर केंद्र सरकार अपना बकाया काट कर शेष राशि राज्य सरकार को दे. हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही