Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति ने मुख्य सचिव से पूजा में भोग वितरण, पुष्पांजलि व सिंदूर खेला की मांगी अनुमति

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को रांची में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव से कहा कि दुर्गा पूजा में एक महीने का समय रह गया है. दुर्गा पूजा की तैयारियों के लिए यह समय काफी कम है. ऐसे में  समितियां असमंजस में हैं कि इस बार उन्हें पूजा करने के लिए सरकार की गाइडलाइंस कब मिलेगी. इस दौरान जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति ने शहर में विभिन्न पूजा समितियों से प्राप्त सुझाव पत्र भी मुख्य सचिव को सौंपा. इसे भी पढ़ें : रेलवे">https://lagatar.in/railways-announces-steel-express-closed-since-corona-period-will-also-start-from-september-7/">रेलवे

की घोषणा: कोरोना काल से बंद स्टील एक्सप्रेस भी सात सितंबर से शुरू होगी
इसमें पूजा के दौरान भोग वितरण, पुष्पांजलि, सिंदूर खेला आदि की अनुमति देने की मांग की गई है. समिति के अध्यक्ष चंद्रनाथ बनर्जी ने बताया कि पिछले वर्ष कोरोना के कारण पूजा में भोग वितरण, पुष्पांजलि, सिंदूर खेला आदि की अनुमति नहीं थी. इस वर्ष स्थिति में थोड़ी सुधार है. इसलिए उपरोक्त कार्यक्रमों की अनुमति मिले. कार्यकारी अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने कहा कि मुख्य सचिव ने दिए गए सुझावों पर विचार करने और जल्द पूजा को लेकर गाइड लाइन जारी करने की बात कही. प्रतिनिधिमंडल में महासचिव रामबाबू सिंह, सचिव अरुण सिंह सहित अन्य सदस्य शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही