Palamu : किसानों की आय दोगुनी से भी अधिक हो इसके लिए केंद्र की सरकार सतत प्रयत्नशील है. उक्त बातें पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने कही. वे मंगलवार की दोपहर पांकी के थाना रोड स्थित पहाड़ी मेघा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के तहत संचालित उर्वरक वितरण केन्द्र के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे. विधायक ने कहा किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर धान, मक्का, मड़ुआ का बीज उपलब्ध हो सकेगा. साथ ही यूरिया उर्रवक 266₹ एवं डीएपी 1350₹ में किसानों को मिल सकेगा. पिछले साल भयंकर सूखे की चपेट में आये पलामू के किसानों को हर संभव मदद की जाएगी. ताकि वह इस बार पुन: दोगुने उत्साह के साथ खेती कर सकें. मौके पर कंपनी के हरि प्रसाद, नेपाल सिंह, प्रेमरंजन सिंह, शोभा कुमारी, ईश्वरी सिंह, युगल किशोर सहित कई किसान उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-part-of-rus-central-library-building-collapsed-one-student-died/">रांची:
RU के सेंट्रल लाइब्रेरी के भवन का हिस्सा टूटकर गिरा, एक छात्र की मौत [wpse_comments_template]
किसानों की आय बढ़ाने में केंद्र सरकार सतत प्रयासरत : विधायक
Leave a Comment