Search

 
 
 

केंद्र सरकार देश से नक्सलवाद को पूरी तरह खात्मे को दृढ़ संकल्पितः बाबूलाल

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश से नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित है. हजारीबाग में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता इस बात का प्रमाण है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा मार्च 2026 तक नक्सलवाद मुक्त भारत का जो लक्ष्य रखा गया है, उसी दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं.
 

Ranchi : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश से नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित है. 

 

हजारीबाग में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता इस बात का प्रमाण है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा मार्च 2026 तक नक्सलवाद मुक्त भारत का जो लक्ष्य रखा गया है, उसी दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. इस अभियान की सफलता के लिए सीआरपीएफ  की कोबरा बटालियन और पुलिस के वीर जवानों के साहस को सलाम करता हूं.

 

हथियार छोड़कर करें आत्मसमर्पण

बाबूलाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा है कि मैं उन सभी लोगों से आग्रह करता हूं, जो अभी भी हिंसा का रास्ता अपनाए हुए हैं कि वे हथियार छोड़कर आत्मसमर्पण करें. आपने जो रास्ता चुना है, वह विकास का नहीं, विनाश का रास्ता है.

 

हमारा लक्ष्य है, मार्च 2026 तक देश को नक्सल मुक्त बनाना और इन इलाकों में विकास की नई धारा लाना. सरकार इन उपेक्षित क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसर लाकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ रही है, ताकि यहां के युवाओं को कभी हथियार उठाने की जरूरत न पड़े.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही