Ranchi : धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान व पीएम जनमन अभियान पर केंद्र सरकार 1 लाख करोड़ खर्च करेगी. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान और पीएम जनमन अभियान दोनों ही योजनाएं झारखंड से शुरू की गयी हैं. जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत देश के 60,000 से अधिक आदिवासी गांवों का विकास किया जायेगा. इसके अंतर्गत हर गांव में सड़क, बिजली, पानी, स्कूल, अस्पताल, मोबाइल नेटवर्क और सभी आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जायेंगी, ताकि आदिवासी समाज का जीवन स्तर एक नई ऊंचाई पर पहुंच सके. https://twitter.com/yourBabulal/status/1853678856911077769
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान पर केंद्र सरकार खर्च करेगी एक लाख करोड़
Last Updated: Nov 05, 2024 12:00 AM (IST)