Search

 
 
 

रांची: चैंबर ने उद्योग एवं श्रम मंत्री से मुलाकात कर दी बधाई

 
Ranchi: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का प्रतिनिधिमंडल परेश गट्टानी के नेतृत्व में नवगठित मंत्रिपरिषद् में उद्योग एवं श्रम मंत्री का प्रभार ग्रहण करने पर मंत्री संजय कुमार यादव से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें व्यापार व उद्योग जगत की ओर से बधाई दिया. चैंबर ने राज्य के औद्योगिक विकास व रोजगार सृजन के उद्देश्य से विभाग द्वारा किये जानेवाले प्रयासों में सकारात्मक सहभागिता के लिए मंत्री को आश्वस्त किया. चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी ने श्रम विभाग द्वारा राज्य में प्रभावी किये गए न्यूनतम मजदूरी दर को अव्यवहारिक बताते हुए, उद्योग एवं श्रमिकों के हित में इसमें संशोधन के लिये विचार का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि राज्य में किस प्रकार रोजगार के नये अवसर बढ़ें, इसपर हम सरकार के साथ मिलकर कार्य करने के लिए उत्साहित हैं. प्रतिनिधिमंडल ने श्रम कानूनों में जटिलता, फैक्ट्रियों में वर्कर्स और नियोजकों के बीच आपसी विवाद, लाईसेंसिंग प्रणाली में जटिलता के कारण औद्योगिक इकाईयों के संचालन में होनेवाली कठिनाइयों के साथ ही राज्य में रुग्ण होते उद्योगों के रिवाईवल के लिये सरकार के स्तर से आवश्यक हस्तक्षेप पर भी वार्ता की. कहा कि विभाग, नियोजक और श्रमिकों के संयुक्त प्रयास से ही हम अपने राज्य को विकसित राज्यों की श्रेणी में शीर्ष पायदान पर लाने में सफल हो सकते हैं. राज्य के विकास से जुड़े बिंदुओं पर व्यापारियों और उद्यमियों के साथ चैंबर भवन में आकर विमर्श करने के लिए भी मंत्री ने चैंबर को भरोसा दिलाया. प्रतिनिधिमंडल में चैंबर के कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष धीरज तनेजा, श्रम उप समिति के चेयरमैन प्रमोद सारस्वत शामिल थे. इसे भी पढ़ें - शरद">https://lagatar.in/sharad-pawar-reached-solapur-maharashtra-expressed-doubt-on-evm-said-elections-should-be-conducted-through-ballot/">शरद

पवार महाराष्ट्र के सोलापुर पहुंचे, EVM पर संदेह जताया, कहा, बैलेट से चुनाव करवाये जायें…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही