Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भगवान श्रीराम का चरित्र अनुकरणीय हैः बैद्यनाथ राम

Latehar: शिक्षा सह मद्य निषेध मंत्री बैद्यनाथ राम शहर के अंबाकोठी में आयोजित श्रीरामचरित मानस नवाह्य परायण पाठ महायज्ञ के 51वें अधिवेशन के समापन समारोह में शामिल हुए. इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम का चरित्र अनुकरणीय है. उन्होंने कहा कि विगत दस दिनों से हम सबों ने श्रीरामचरित मानस कथा का श्रवण व पाठ किया. लेकिन इसकी सार्थकता तभी सिद्ध होगी जब हम श्रीरामचरित मानस के विभिन्न चरित्रों को अपने जीवन में उतारें. उन्होंने कहा कि श्रीरामचरित मानस का एक एक श्लोक के अपने मायने हैं. बता दें कि मंत्री राम आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक हैं. उन्होने कहा कि इस आयोजन में पूरे नगरवासियों ने अभूतपूर्व सहयोग दिया है. इसके लिए वे समिति की ओर से सबों को धन्यवाद देते हैं. महासमिति के अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह, महामंत्री सुदामा प्रसाद गुप्ता व कोषाध्यक्ष विनोद महलका ने भी सहयोग करने के लिए लोगों को धन्यवाद दिया. इससे पहले हवन व यज्ञ की पूर्णाहुति की गयी. वैदिक मंत्रोच्चारण यज्ञाचार्य अनिल कुमार मिश्र ने किया. मुख्य यजमान के रूप में पवन कुमार महलका सपत्ननी मौजूद थे. कथा के नौ वें दिन श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया. समिति के सदस्यों एवं पाठकर्ता महिलाओं ने लोगों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर शुभकामनायें दी. हवन के दौरान पाठकर्ताओं के बीच श्रीराम की फ्रेम जडि़त तसवीर का वितरण किया गया. रविवार को ही महायज्ञ के परिसर में स्थापित श्रीराम दरबार की प्रतिमाओं का धूमधाम से विसर्जन कर दिया गया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार, अशोक कुमार महलका, भुनेश्वर प्रसाद साहू, राजेंद्र प्रसाद शौंडिक, राजीव रंजन पांडेय, दुर्गा प्रसाद, मदन प्रसाद, सुनील कुमार शौंडिक, संतोष अग्रवाल, राजू सिंह, अखिलेश सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह, अंकित पांडेय, विशाल कुमार, राजन प्रसाद, प्रकाश मोहन अग्रवाल आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - NCPCR">https://lagatar.in/ncpcrs-letter-to-states-and-union-territories-urging-them-to-stop-funding-madrasas/">NCPCR

ने राज्यों से मदरसों को बंद करने व उनके वित्त पोषण बंद करने का किया आग्रह
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही