Search

गिरिडीह : मुर्गा दुकानदार से विवाद पर भड़के कर्मी, निगम का काम ठप

 मुर्गा दुकानदार ने चाकू लेकर निगम के सफाईकर्मी को दौड़ाया
Giridih : निगम क्षेत्र के भंडारीडीह में बीते गुरुवार को मुर्गा दुकानदार से विवाद के बाद भड़के कर्मियों ने 23 जून से कामकाज ठप कर दिया. इस दौरान सारे कर्मी एकजुट हो कर नारेबाजी करने लगे. दरअसल, गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का गिरिडीह आगमन तय था. इसी को लेकर शहर के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र भंडारीडीह में सफाई अभियान चलाया गया. सफाई के क्रम में मुर्गा दुकानदार रिजवान ने एक सफाई कर्मी से दुर्व्यवहार कर दिया और मुर्गा काटने वाले धारदार हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी.

आरोपित की गिरफ्तारी तक नहीं करेंगे काम : निगमकर्मी

इससे गुस्साए सफाई कर्मियों के साथ निगम के अन्य कर्मियों ने शुक्रवार को काम ठप कर दिया. कर्मचारी नेता अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों सफाई कर्मियों ने नगर निगम के उप नगर आयुक्त के नाम आवेदन देकर गाली-गलौज करने वाले मोहम्मद रिजवान को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने की मांग की है. जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के गिरिडीह आगमन को लेकर चार सफाई कर्मी दीपक हाडी, रॉकी कुमार, सचिन हाडी व रवि हाडी को निगम ने भंडारीडीह के पास सड़क की सफाई का जिम्मा दिया था. चारों कर्मी सुबह में सड़कों पर झाड़ू लगा रहे थे. इसी क्रम में मुर्गा दुकानदार मोहम्मद रिजवान ने इन लोगों को गाली दी व चाकू लेकर जान से मारने की धमकी देते हुए दौड़ाया था.

सफाई कर्मियों को सुरक्षा की गारंटी कौन देगा : अशोक

इधर यूनियन नेता अशोक कुमार सिंह ने कहा कि सफाई कर्मियों के साथ जो बर्ताव किया गया है, उससे सभी सफाई कर्मी नाराज है. जब तक सफ़ाई कर्मियों को सुरक्षा की गारंटी नहीं दी जाती है और मोहम्मद रिजवान की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है, तब तक सफाईकर्मी कार्य बहिष्कार पर रहेंगे. मौके पर लखन शर्मा, मो शब्बीर, अशोक रजक, आकाश हरिजन, श्रीकांत यादव, अंजित चंद्रा, बबलू हाडी, दीपक हाड़ी, रॉकी कुमार, रवि हाड़ी समेत कई सफाई कर्मी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=677014&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : बाइक सवार एसएसबी जवान की ट्रक से कुचल कर मौत [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp