Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर प्रधान जिला जज ने की बैठक

Advertisement
Advertisement
Koderma : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा के तत्वावधान में आगामी 09 सितंबर 2023 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के प्रकोष्ठ में जिले के विभिन्न बैंकों के अधिकारियों के साथ एक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता कोडरमा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार वीरेंद्र कुमार तिवारी ने की. प्रधान जिला जज ने उपस्थित अधिकारियों से आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन की दिशा में आवश्यक पहल करने की अपील की. उन्होंने कहा कि जहां एक ओर मामलों के निष्पादन से विभाग को राजस्व की वसूली करने में सहायता होती है. वहीं दूसरी ओर न्यायालय से मुकदमों का बोझ कम होता है. उन्होंने बैंकों के अधिकारियों से अपने स्तर से भी पक्षकारों को सूचित करने तथा उनको अपने मामलों का निष्पादन राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से कराने के प्रति जागरूक करने की भी अपील की. साथ ही साथ विभिन्न बैंकों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने स्तर से पक्षकारों को नोटिस दें, ताकि अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन किया जा सके. इसे भी पढ़ें : सीयूजे">https://lagatar.in/every-possible-effort-will-be-made-to-solve-the-problems-of-cuj-sunil-varnwal/">सीयूजे

की समस्याएं दूर करने का हर मुमकिन प्रयास होगा : सुनील वर्णवाल
प्रधान जिला जज ने सभी बैंकों के अधिकारियों को ऋण धारकों की सूची उपलब्ध कराने की अपील की, ताकि न्यायालय द्वारा भी अपने स्तर से उन्हें अपने मामले के निष्पादन के लिए सूचित किया जा सके. मौके पर स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष डॉ. आरके तिवारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अभिषेक प्रसाद, एलडीएम निवास कुमार, भारतीय स्टेट बैंक झुमरीतिलैया के मुख्य शाखा प्रबंधक अमर कुमार सिंह, सैनिक स्कूल तिलैया डैम के शाखा प्रबंधक प्रसाद अभिषेक आनंद, चंदवारा के रायसा प्रसाद, कोडरमा बाज़ार के सतीश प्रियदर्शी, बैंक ऑफ इंडिया के आनंद कुमार, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के अमित कुमार अग्रवाल, झारखंड ग्रामीण बैंक के सुमित कुमार, केनरा बैंक के प्रबंधक राहुल कुमार, इंडियन बैंक के धीरेंद्र कुमार ठाकुर, पंजाब नेशनल बैंक के देवेंद्र कुमार राम, बैंक ऑफ़ बडौदा के रवि कुमार, सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के विवेक कुमार, बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र के रवि कुमार, न्यायालयकर्मी रंजीत कुमार सिंह, संतोष कुमार आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : डुमरी">https://lagatar.in/male-will-contest-in-favor-of-jmm-candidate-in-dumri-by-election-dipankar-bhattacharya/">डुमरी

उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी के पक्ष में उतरेगा माले : दीपंकर भट्टाचार्य
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही