Search

 
 
 

पंचायत को नशामुक्त बनाने को लेकर मुखिया ने की बैठक

 
Ranchi :  सिमडेगा के गरजा पंचायत को नशामुक्त बनाने को लेकर मुखिया बसंती डुंगडुंग ने पंचायत भवन में बैठक की. इस दौरान मुखिया ने बताया कि पूरे पंचायत में नशामुक्त बनाने और घरेलू हिंसा को रोकने के ल‍ि‍ए अभ‍ियान चलाया जाएगा. महिला समिति के साथ मिलकर इसके ख‍िलाफ आवाज उठाई जाएगगी. शराब बेचने वाले महिलाओं तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा. नेशनल काउंसिल फॉर वुमेन लीडर के सदस्य अगुस्टीना सोरेंग ने बताया कि महिलाओं को हमेशा एकजुट रहने, हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने और सामाजिक बुराई की रोकथाम के लिए काम करने की जरूरत है. सिमडेगा सदर थाना के अधिकारी सौरभ बाड़ा ने नशामुक्त अभियान के तहत नशाबंदी के लिए हमेशा सहयोग का आश्वासन दिया. साथ ही घरेलू हिंसा, प्रताड़ना और बढ़ती हिंसा से पड़ने वाले दुष्‍प्रभाव के बारे में लोगों को बताया. उन्‍होंने कहा क‍ि बच्चों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है. इसल‍िए ऐसी घटनाओं का व‍िरोध करें और इसकी रोकथाम का सामूह‍िक प्रयास क‍िया जाए. मौके पर मेरी भैलेट, पुण्या नागवार, सीमा कुमारी समेत दर्जनों महिलाएं मौजूद थीं. इसे भी पढ़ें : फ्लाइट">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=520342&action=edit">फ्लाइट

में मह‍िला पर पेशाब मामला : आरोपी शंकर म‍िश्रा बेंगलुरु से ग‍िरफ्तार   
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही