Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ज्ञान विज्ञान समिति द्वारा आयोजित नाट्य मंचन का प्रमुख ने किया उद्घाटन

Panki : ज्ञान विज्ञान समिति झारखंड ने पांकी के जानकी मंदिर परिसर में नाट्य मंचन का आयोजन किया. इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद व पांकी पूर्वी मुखिया प्रेम प्रसाद ने फीता काटकर किया. कार्यक्रम में जागरुकता मंच के लोगों ने नई शिक्षा नीति के बारे में बताते हुए कहा कि इस नीति के तहत बच्चों की शिक्षा पर असर पड़ेगा. गांव टोले स्तर पर विद्यालय बंद होने से बच्चों को शिक्षा के लिए अधिक दूरी तय करनी होगी, इससे बच्चों की परेशानी बढ़ जाएगी. प्रमुख ने कहा कि इन समस्याओं को जिला पर स्तर पर रखेंगे और मांग करेंगे कि गांव के टोले कस्बे पर ही स्कूल का संचालन किया जाए, ताकि बच्चों का भविष्य संवारा जा सके. मौके पर कार्यक्रम में रामराज सिंह, त्रिवेणी सिंह, गीता ओझा, निवृत्ति कुमारी, संगीता देवी, धर्मेंद्र कुमार, परदेसी यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : CM">https://lagatar.in/cm-hemant-gave-appointment-letter-mo-cho-said-your-responsibility-is-oursnow-you-take-responsibility-villagers/">CM

हेमंत ने दिया MO-CHO को नियुक्ति पत्र, कहा- आपकी जिम्मेदारी हमारी, अब ग्रामीणों की जिम्मेदारी आप लें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही