Jamshedpur (Anand Mishra) : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने जमशेदपुर प्रवास के दौरान मंगलवार की सुबह शहरवासियों को हवाई सेवा की सौगात
दी. यहां सोनारी एयरपोर्ट पर सीएम हेमंत सोरेन ने कोलकाता-टाटा-भुवनेश्वर के बीच घरेलू का विधिवत उद्घाटन
किया. कोलकाता और भुवनेश्वर का जमशेदपुर के सोनारी हवाई अड्डे से संपर्क नागरिक उड्डयन मंत्रालय की क्षेत्रीय संपर्क योजना
“उड़ान” के तहत किया गया
है. इंडिया वन एयर को जमशेदपुर कोलकाता रूट के उड़ानों का आबंटन किया गया
है. जमशेदपुर के सोनारी हवाई अड्डे से कोलकाता की हवाई यात्रा 1 घंटे 5 मिनट की
होगी. इसके लिए टिकट का मूल्य प्रति यात्री 2600 रुपए निर्धारित किया गया
है. वहीं भुवनेश्वर की यात्रा 1 घंटे 20 मिनट में तय
होगी. जमशेदपुर से कोलकाता और भुवनेश्वर जाने वाली विमान में 9 सीटें
हैं. जमशेदपुर कोलकाता एयरलाइन में 70 फीसदी सीटें
“उड़ान” योजना के तहत रिजर्व रहेंगी, जिसके किराये का निर्धारण सरकार
करेगी. फिलहाल इसे 2600 रुपए तय किया गया
है. 
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Airport-2.jpeg"
alt="" width="600" height="400" />
इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-stoppage-of-five-express-trains-will-start-soon/">चांडिल
: जल्द शुरू होगा बंद पांच एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव जमशेदपुर से कोलकाता की फ्लाइट सुबह 8.15 और 10.10 और वापसी सुबह 9.20 और 11.15 बजे शिड्यूल की गई
है. वहीं जमशेदपुर से भुवनेश्वर की फ्लाइट सुबह 6.30 और दोपहर 12.45 और वापसी सुबह 7.50 और दोपहर 2.05 को शिड्यूल की गयी
है. टाटा स्टील और भारतीय
विमानपत्तन प्राधिकरण ने नई दिल्ली में सीएनएस-एटीएम समझौते पर हामी भरी है, जिसके तहत यह हवाई यात्रा शुरू की गयी
है. उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने यात्रियों को बोर्डिंग पास देकर विदा
किया. साथ ही हरी झंडी दिखा कर फ्लाइट को रवाना
किया. इस अवसर पर मंत्री बन्ना गुप्ता, घाटशिला विधायक रामदास सोरेन, टाटा स्टील के वीपी (सीएस) चाणक्य चौधरी, उपायुक्त विजया जाघव, एसएसपी प्रभात कुमार, एयरपोर्ट के अधिकारी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित
थे. [wpse_comments_template]
Leave a Comment