Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री ने 2550 युवाओं को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- रोजगार देना पहली प्राथमिकता

Advertisement
Advertisement
  • राज्य गठन के बाद पहली बार इतने बड़े पैमाने पर नियुक्तियां
  • आने वाले समय में कई विभागों में होंगी नियुक्तियां
  • सरकार के अंग के रूप में आपके जुड़ने से व्यवस्था होगी मजबूत
  • आप पंचायत सचिव ही नहीं बल्कि उसके डीसी, एसपी, बीडीओ, सीओ सब 
  • नई -नई नियुक्तियों से सरकार को ऊर्जा मिलती है
  • हर व्यक्ति आगे बढ़े , यही हमारा संकल्प है
  • स्वरोजगार शुरू करने के लिए सरकार से लें ऋण
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को राज्य के 2550 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा. नियुक्ति पत्र मिलने के बाद इन अभ्यर्थियों और उनके परिजनों के चेहरे खिल उठे. मुख्यमंत्री ने इस मौके पर 1633 सचिव, राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग में 707, वित्त विभाग में 166 और खाद्य आपूर्ति विभाग में 44 निम्न वर्गीय लिपिकों को नियुक्ति पत्र सौंपा. मुख्यमंत्री ने इनसे कहा कि सरकार के अंग के रूप में आपके जुड़ने से व्यवस्था को मजबूती मिलेगी. विकास योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और सरकारी कार्यों में तेजी आएगी. पंचायत सचिवों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि आप अपने पंचायत के सिर्फ पंचायत सचिव ही नहीं बल्कि उसके बीडीओ, सीओ, डीसी, एसपी सबकुछ हैं. आप ऐसा कार्य करें कि आपकी पंचायत पूरे राज्य और देश के लिए मिसाल बन सके.

शिक्षक, पुलिस और सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों पर भी नियुक्तियां होंगी

उन्होंने कहा कि वर्तमान हालात और अनेकों चुनौतियों के बाद भी नई पीढ़ी को रोजगार देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, चाहे वह शिक्षित हो या अशिक्षित. इसी कड़ी में बड़े पैमाने पर सरकारी विभागों में नियुक्तियां हो रही हैं, तो निजी क्षेत्र में भी हजारों युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है. इसके अलावा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के माध्यम से व्यवसाय करने के इच्छुक युवाओं को सरकार द्वारा अनुदान आधारित ऋण दिया जा रहा है. राज्य में युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है. राज्य बनने के बाद पहली बार इतने बड़े पैमाने पर नियुक्तियां हो रही हैं. अब तक हजारों युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया जा चुका है. इनमें इंजीनियर, डॉक्टर, पशु चिकित्सक, आयुष चिकित्सक, कृषि पदाधिकारी, खेल पदाधिकारी, शिक्षक, फॉरेंसिक विशेषज्ञ और नर्सेज शामिल हैं. ये सिलसिला अभी शुरू हुआ है. लगातार जारी रहेगा. आने वाले दिनों में बड़े पैमाने पर शिक्षक, पुलिस और सरकारी विभागों में खाली पड़े अन्य पदों पर नियुक्तियां होंगी.

हर व्यक्ति को सामाजिक सुरक्षा

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड देश का एक ऐसा राज्य है, जो हर व्यक्ति को सामाजिक सुरक्षा देने का कार्य कर रहा है. उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मियों की पुरानी पेंशन योजना लागू कर सरकार ने ऐतिहासिक काम किया है. वहीं सर्वजन पेंशन योजना के माध्यम से सभी बुजुर्गों, विधवाओं, परित्यक्ताओं और दिव्यांगों को पेंशन देने का काम कर रही है.

आप बनाएं मॉडल पंचायत,सरकार कराएगी विदेश भ्रमण

मुख्यमंत्री ने समारोह के मंच से नवनियुक्त पंचायत सचिवों से कहा कि वे अपने पंचायत को मॉडल पंचायत बनाएं. उन्होंने ऐलान किया कि सरकार हर वर्ष पांच मॉडल पंचायतों का चयन करेगी और वहां के पंचायत सचिवों को पूरे परिवार के साथ विदेश दौरा कराएगी.  ई- पंचायत ऑफिस खोलने की प्रक्रिया चल रही - मुख्य सचिव मुख्य सचिव सुखदेव सिंह में कहा कि सरकार पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में लगातार कदम बढ़ा रही है. इस सिलसिले में सभी पंचायतों में ई- पंचायत ऑफिस खोलने की प्रक्रिया चल रही है. यहां कॉमन सर्विस सेंटर के अलावा बैंक और पोस्ट ऑफिस समेत कई और दफ्तर भी होंगे. ई -पंचायत ऑफिस को प्रभावी एवं फंक्शनल बनाने में पंचायत सचिवों को पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा, ताकि ग्रामीणों को जरूरी प्रमाण पत्र बनवाने और अन्य कार्यों में सुविधा और सहूलियत हो सके. इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक राजेश कच्छप, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दादेल, पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, वित्त विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे एवं खाद्य आपूर्ति विभाग के सचिव अमिताभ कौशल समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/in-jharkhand-police-station-hajri-district-badar-and-cca-action-against-546-criminals/">झारखंड

में 546 अपराधियों के ऊपर की गई थाना हाजरी, जिलाबदर और सीसीए की कार्रवाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही