Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री शुक्रवार को रोजगार से जुड़े झारनियोजन पोर्टल लांच करेंगे

  • नियोक्ता एवं रोजगार ढूंढ रहे अभ्यर्थियों को मिल सकेगा प्लेटफार्म
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में झारनियोजन पोर्टल का शुभारंभ करेंगे. श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा यह पोर्टल बनाया गया है. सरकार jharniyojan.jharkhand.gov.in पोर्टल के माध्यम से नियोक्ता (नियुक्त करनेवाला या एंप्लायर) एवं रोजगार ढूंढ रहे अभ्यर्थियों को एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है. पोर्टल पर नियोक्ता अपने व्यवसाय एवं उससे संबंधित मानव बल के बारे में जानकारी साझा कर सकते हैं. साथ ही, आवश्यक मानव बल के लिए रिक्तियां भी निकाल सकेंगे. वहीं रोजगार के लिए इच्छुक अभ्यर्थी संबंधित रोजगार के लिए खुद को रजिस्टर कर अपना आवेदन भर सकेंगे.

निजी क्षेत्र के रोजगार में 75% स्थानीय भागीदारी सुनिश्चित करें

युवाओं के हित में राज्य सरकार ने सभी नियोक्ताओं से कई अपेक्षा की है. सरकार ने कहा है कि सभी नियोक्ता राज्य के प्रति अपने सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेवारी का निर्वहन करते हुए स्वेच्छा से झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र के रोजगार में 75% स्थानीय भागीदारी सुनिश्चित करेंगे. बता दें कि झारखंड के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 को सरकार ने पारित किया है. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-assembly-opposition-in-vel-intermittent-sloganeering/">झारखंड

विधानसभा : वेल में विपक्ष, रुक-रुक कर नारेबाजी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही