Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चालीसा के दौरान मसीही समुदाय ने बनाया क्रुस रास्ता पर्व

Ranchi: पुरुलिया रोड रांची के संत मरिया महागिरजाघर में शुक्रवार को चालीसा का उपवास काल के तहत क्रुस रास्ता पर्व का आयोजन किया गया. जिसमें हजारों मसीही समुदाय के लोग शामिल हुए. क्रुस रास्ता की विनती में फादर प्रफुल, फादर डिकेन जेवेल, फादर जॉर्ज समेत दर्जनों क्रुस सेवक शामिल हुए. मसीही समुदाय को मसीही बहन सीमा खोया ने यीशु मसीह की 14 घटनाओं का जिक्र करते हुए विस्तार से जानकारी दी. इसे पढ़ें- पदमा">https://lagatar.in/seven-miscreants-arrested-in-padma-violent-clash-case-fir-lodged-against-55-named-and-150-unknown/">पदमा

हिंसक झड़प मामले में सात उपद्रवी गिरफ्तार, 55 नामजद और 150 अज्ञात पर प्राथिमकी दर्ज
इस दाैरान यीशु मसीह के क्रुस रास्ता पर चिंतन-मनन किया गया. जहां यीशु को क्रुस में बांधा गया था. उसे तड़पाया गया था. यीशु के कंधे पर क्रुस लादा जाता है. तीसरे स्थान पर यीशु पहली बार क्रुस के नीचे गिरते हैं. चौथे स्थान पर यीशु और उनकी दुखी मां मरियम की भेंट होती है. पांचवें स्थान पर सिरिनी सिमोन क्रुस ढोने में यीशु को सहायता करते हैं. छठे स्थान पर बेरोनिका यीशु का चेहरा पोंछती हैं. सातवें स्थान पर यीशु क्रुस से दूसरी बार गिरते हैं. आठवें स्थान पर येरूसलेम की स्त्रियां यीशु के लिए रोती कलपती हैं. नवें स्थान पर यीशु मसीह क्रुस से तीसरी बार गिरते हैं. दसवें स्थान पर यीशु का कपड़ा उतारा जाता हैं. ग्यारहवें स्थान पर यीशु पर कील ठोंकी जाती है. बारहवें स्थान पर क्रुस पर यीशु की मौत हो जाती है. तेरहवें स्थान पर यीशु क्रुस से उतारे जाते हैं. चौदहवें स्थान पर यीशु को कब्र में रखा जाता है. निर्दोष होते हुए भी सजा दी गई. क्रुस के द्वारा दुनिया को बचाया.विश्वासियों के आत्माओं को परमेश्वर शांति प्रदान करें. इसे भी पढ़ें- बड़ी">https://lagatar.in/big-news-vandana-dadel-becomes-home-secretary-vinay-choubey-becomes-secretary-of-iprd/">बड़ी

खबरः वंदना डाडेल बनीं गृह सचिव, विनय चौबे को IPRD का अतिरिक्त प्रभार
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही