Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर संथाली फिल्म आंगेन के निर्देशक रवि राज मुर्मू को CM ने दी बधाई

मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन ने संथाली फिल्म आंगेन के निर्देशक रवि राज मुर्मू को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर बधाई दी.रवि राज मुर्मू को सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक श्रेणी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन ने संथाली फिल्म आंगेन के निर्देशक रवि राज मुर्मू को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर बधाई दी.रवि राज मुर्मू को सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक श्रेणी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि रवि राज मुर्मू के साथ-साथ पूरे झारखंड और संथाली भाषा के लिए गर्व का विषय है.उन्होंने कहा कि फिल्म आंगेन ने राष्ट्रीय मंच पर संथाली भाषा, संस्कृति और परंपराओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है.

 

मुख्यमंत्री के अनुसार यह सम्मान झारखंड की उभरती रचनात्मक प्रतिभाओं की पहचान है.उन्होंने कहा कि इससे कला, संस्कृति और देशज सिनेमा के क्षेत्र में झारखंड की पहचान और मजबूत होगी.

 

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि रवि राज मुर्मू की सफलता राज्य के युवा फिल्म निर्माताओं और कलाकारों को नई प्रेरणा देगी.उन्होंने कहा कि युवा अपनी फिल्मों के माध्यम से झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को देश और दुनिया तक पहुंचाएंगे.

 

मुख्यमंत्री ने रवि राज मुर्मू के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके निरंतर सफलता की शुभकामनाएं दीं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही