Search

 
 
 

गठबंधन सरकार ने आदिवासियों को सिर्फ छला है : रामविचार नेताम

 

नेताम ने संभाली गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार की कमान

Ranchi : छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि झारखंड खनिज संसाधनों एवं वन संपदा से संपन्न राज्य होने के बाद भी उसे परिवारवाद ने विकास के मानक में पीछे छोड़ दिया. राज्य में भोलेभाले आदिवासियों को झामुमो और उसकी गठबंधन सरकार ने सिर्फ ठगने और गुमराह करने का काम किया है. उनके विकास के लिए एक भी योजना शुरू नहीं की गई. आदिवासियों के नाम पर भ्रष्टाचार बहुत हुआ. यह सब परिवारवाद को पालने पोषने के लिए किया गया है.

राज्य के मंत्री और उनके सहयोगी कमीशन के खेल में व्यस्त

नेताम ने कहा कि राज्य के मंत्री और उनके सहयोगी कमीशन के खेल में व्यस्त हैं. आदिवासी बहुल राज्य में भी आदिवासी समाज विकास की मुख्यधारा से अलग है. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जेल में बंद हैं. मंत्री आलमगीर आलम भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिए गए हैं. इससे पता चलता है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी है. जांच एजेंसियां स्वतंत्र है, वह हर भ्रष्टाचारी का यही आलम करेगी. झारखंड से सटे हुए छत्तीसगढ़ में भाजपा की डबल इंजन की सरकार आदिवासियों, गरीब, किसान और पिछड़े वर्ग के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है. वहीं झारखंड में उनके हक का पैसा पिता-पुत्र और मंत्री तथा उनके सहयोगियों के कमीशन में खर्च हो रहा है. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-tells-lies-even-calls-cow-dung-as-halwa-tejashwi-yadav/">पीएम

मोदी बोलते हैं झूठ, गोबर को भी हलवा बता देते हैं : तेजस्वी यादव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही