Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में दुर्गोत्सव का रंग चढ़ा, पट खुलते ही दर्शन के लिये उमड़ी भक्तों की भीड़

Advertisement
Advertisement
Ranchi  :  झारखंड में दुर्गोत्सव का रंग चढ़ने लगा है. सोमवार की सुबह पंचमी और शाम को षष्ठी की पूजा के साथ ही अधिकतर पूजा पंडालों के पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए.  राजधानी रांची, जमशेदपुर, धनबाद, दुमका सहित राज्य के अन्य हिस्सों से दुर्गोंत्सव भक्ति भाव से मनाये जाने की खबर है. रांची में आज सड़कों पर अन्य दिनो की अपेक्षा ज्यादा रौनक रही. मंदिरों और पूजा पंडालों पर शाम से ही भक्तों की भीड़ जुटने लगी थी. इसे भी पढ़े-नगर">https://lagatar.in/municipal-commissioner-inspect-cleanliness-late-night-instructed-repair-road-drainage/">नगर

आयुक्त ने देर रात तक सफाई का लिया जायजा, ड्रैनेज सहित सड़क मरम्मत का दिया निर्देश

मां के दर्शन के लिये उमड़ी भीड़

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/10/Pandal-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> राजधानी के अपर बाजार स्थित बकरी बाजार, मेन रोड, साऊथ रेलवे कॉलोनी, रातू रोड़, बूटी मोड़, कोकर सहित शहर के कई हिस्सों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन के लिये लोग उमड़ पड़े. पंडालों के आसपास सुरक्षा को लेकर बलों की तैनाती की गयी है. इसे भी पढ़े-हड़ताल">https://lagatar.in/nhm-contract-workers-went-on-indefinite-strike-angered-by-the-dismissal-of-the-state-program-manager/">हड़ताल

पर गए NHM संविदाकर्मी, स्टेट प्रोग्राम मैनेजर की बर्खास्तगी से हुए आक्रोशित

कोरोना का खौफ नहीं, उत्साह- उमंग में डूबे लोग

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/10/Pqndal-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> दुर्गोत्सव पर कोरोना को लेकर प्रशासन द्वारा गाइड लाइन जारी की गयी है. इसी के तह्त  शहर के पंडालों में अन्य वर्षों की तुलना में छोटी प्रतिमाएं स्थापित की गयी है. बावजूद भक्तों के उत्साह-उमंग में इसका कोई खास असर नहीं पड़ा  है. बीते कई दिनों की बारिश के बाद इधर दो-तीन दिन से आसमान साफ रहने और धूप के खिलने से लोगों  का उत्साह बढ़ गया है. उधर जमशेदपुर से भी पूजा पंडालों के पट खुलने की खबर है. लोह नगरी में पूजा का उत्साह पसरा हुआ है.  कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए वहां लोग पूजा मना रहे हैं. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही