Search

 
 
 

अमन साहू गैंग की कमान अब राहुल दुबे के हाथों में

झारखंड के कुख्यात अमन साहू गैंग ने रविवार को एक प्रेस रिलीज जारी कर घोषणा की है कि गैंग की कमान और संचालन अब से राहुल दुबे उर्फ जय शंकर दुबे संभालेंगे. यह प्रेस रिलीज कथित तौर पर अमन साहू की मौत के बाद जारी की गई है.
 

Ranchi : झारखंड के कुख्यात अमन साहू गैंग ने रविवार को एक प्रेस रिलीज जारी कर घोषणा की है कि गैंग की कमान और संचालन अब से राहुल दुबे उर्फ जय शंकर दुबे संभालेंगे. यह प्रेस रिलीज कथित तौर पर अमन साहू की मौत के बाद जारी की गई है.

 

रिलीज में गैंग ने अमन साहू की मौत को फर्जी एनकाउंटर बताया है और दावा किया है कि उन्हें साजिश के तहत मारा गया. रिलीज में कहा गया है कि पूरा अमन साहू गैंग अपने बॉस की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है. 

Uploaded Image

 

गैंग से जुड़े सभी लोगों और अमन साहू से निजी तौर पर जुड़े लोगों को यह आश्वासन दिया गया है कि उन्हें किसी प्रकार की चिंता नहीं करनी है. रिलीज में कहा गया है कि गैंग को अपने भाई, बॉस अमन साहू पर गर्व है, जिन्होंने जीते जी पूरे तंत्र को हिला रखा था.

 

 प्रेस रिलीज में यह भी दावा किया गया है कि विरोधियों को पूरे सिस्टम का मालिक होने के बाद भी अमन साहू को साजिश रचकर मारना पड़ा, जो यह साबित करने के लिए काफी है कि अमन साहू 'हिम्मत और साहस के प्रतीक' थे.



Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही