Search

 
 
 

नये निर्वाचन आयुक्त के चयन के लिए पीएम की अध्यक्षता वाली समिति की बैठक बुधवार को

 
New Delhi :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली एक समिति निर्वाचन आयुक्त पद के उम्मीदवार का चयन करने के लिए बुधवार को यहां बैठक करेगी. तीन सदस्यीय निर्वाचन आयोग में 14 फरवरी को चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे के सेवानिवृत्त होने के बाद एक पद रिक्त हो जायेगा.                                                                         ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी चयन समिति का हिस्सा हैं

मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य निर्वाचन आयुक्त (नियुक्ति, सेवा शर्तें और कार्यकाल) कानून के अनुसार कानून मंत्री की अध्यक्षता वाली एक खोज समिति प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली चयन समिति के विचार के लिए पांच उम्मीदवारों का नाम सूचीबद्ध करेगी. प्रधानमंत्री द्वारा मनोनीत केंद्रीय मंत्री और लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी चयन समिति का हिस्सा हैं. चयन समिति के पास उन लोगों के नाम पर भी विचार करने की शक्ति है, जिन्हें खोज समिति द्वारा शॉर्टलिस्ट’ नहीं किया गया है.

अनूप चंद्र पांडे 65 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद सेवानिवृत्त होंगे

अनूप चंद्र पांडे 65 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद सेवानिवृत्त होंगे. निर्वाचन आयोग द्वारा अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा की संभावना से कुछ दिन पहले ही वह सेवानिवृत्त होंगे. नया कानून लागू होने से पहले सीईसी और ईसी की नियुक्ति सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति करते थे. श्री पांडे के अलावा अरुण गोयल निर्वाचन आयुक्त हैं. राजीव कुमार मुख्य निर्वाचन आयुक्त हैं. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही