Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह-गांडेय वाया उदनाबाद पथ का हाल बेहाल, जर्जर सड़क पर लोगों का चलना मुश्किल

Advertisement
Advertisement
Suresh Singh Giridih :  गिरिडीह-गांडेय वाया उदनाबाद पथ का हाल बेहाल है. स्थिति इतनी खराब है कि इस सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है. 16 किलोमीटर लम्बी इस सड़क पर काफी गडढ़ें हो गये हैं. बरसात के इस मौसम में इन गडढ़ों में पानी भर गया है, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गयी है. इसे भी पढ़ें -कनाडा:">https://lagatar.in/bomb-found-in-suitcase-near-indian-consulate-in-toronto-one-arrested/">कनाडा:

टोरंटो में भारतीय वाणिज्य दूतावास के पास सूटकेस में मिला बम, एक अरेस्ट

काफी बड़े बड़े गड्ढे हैं

यह सड़क जिले के प्रमुख मार्गो में से एक है. यह सड़क गिरिडीह जिले को जामताड़ा,धनबाद और बोकारो के अलावे पश्चिम बंगाल के कई जिलों को जोड़ती है. कई दशक से इस मार्ग की मरम्मत नहीं होने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है. इस मार्ग पर दुखिया महादेव मंदिर मोड़ से लेकर गांडेय प्रखंड मुख्यालय तक काफी बड़े बड़े गड्ढे हैं. इसे भी पढ़ें -जामताड़ा">https://lagatar.in/one-died-due-to-electrocution-in-jamtara-angry-people-blocked-the-road-and-demanded-compensation/">जामताड़ा

में करंट लगने से एक की मौत,आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की

ध्यान नहीं दे रहा संबंधित विभाग

इसके बाद भी संबंधित विभाग का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है. इस संबंध में भाजपा नेता यदुनंदन पाठक ने बताया कि यह सड़क जिले के महत्वपूर्ण सड़को में से एक है. इस सड़क की बदहाली राज्य सरकार की विफलता को दर्शाती है. राज्य सरकार ने इस सड़क के मरम्मत कार्य की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया है. इस संबंध में भाजपा के पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहबादी ने बताया कि उनके कार्यकाल में इस सड़क की मरम्मत के लिए डीपीआर तैयार की गयी थी.  लेकिन हेेमंत सरकार ने  इस दिशा में कोई ध्यान नही दे रही हैं. उन्होंने राज्य सरकार से इस सड़क की अविलंब मरम्मत किये जाने की मांग की है. [wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही