Search

झारखंड पुलिस का हाल, एक पद भरता नहीं कि दूसरा हो जाता खाली

Ranchi :   किसी भी राज्य के लिए उसकी पुलिस फोर्स सबसे अहम होती है. लेकिन इस मामले में झारखंड पुलिस का हाल बेहाल है. यहां एक पद भरता नहीं कि दूसरा पद खाली हो जाता है. वर्तमान में हालात यह है कि एडीजी मुख्यालय पद पर पदस्थापित के एडीजी मुरारी लाल मीणा को जब एडीजी निगरानी सुरक्षा बनाया गया तो एडीजी मुख्यालय का पद खाली हो गया. अखिलेश झा को रांची जोनल आईजी बनाया गया तो आईजी मुख्यालय का पद खाली हो गया. शम्स तबरेज सेवानिवृत हुए तो डीआईजी बजट का पद खाली हो गया. अब तक इस पद पर किसी को पदस्थापित नहीं किया गया है. इसी तरह झारखंड पुलिस में कई ऐसे पद हैं, जो वर्तमान में खाली चल रहे हैं.

जानें झारखंड पुलिस में कौन-कौन पद हैं खाली :

  • - एडीजी स्पेशल ब्रांच
  • - एडीजी मुख्यालय
  • - आईजी दुमका जोन
  • - आईजी मुख्यालय
  • - आईजी एससीआरबी
  • - डीआईजी बजट
  • - डीआईजी पलामू
  • - डीआईजी एसीबी
  • - एसपी सीएम सुरक्षा
  • - एसपी एससीआरबी
  • - एसपी सीआईडी
  • - एसपी सीआईडी
  • - एसपी ट्रैफिक रांची
  • - एसपी एसटीएफ
  • - एसपी एसटीएफ
  • - एसपी होमगार्ड
  • - कमांडेंट जैप 1
  • - कमांडेंट जैप 4
  • - कमांडेंट जैप 5
  • - कमांडेंट जैप 6
  • - कमांडेंट जैप 8
  • - कमांडेंट जैप 9
  • - कमांडेंट जैप 10
  • - कमांडेंट आईआरबी 2
  • - कमांडेंट आईआरबी 5
  • - कमांडेंट आईआरबी 8
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp