Search

 
 
 

आमरण अनशन पर बैठे JPSC अभ्यर्थी की हालत गंभीर, साथियों ने अस्पताल में कराया भर्ती

 
Ranchi: पिछले 8 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे जेपीएससी पीटी परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी गुलाम हसन की हालत गंभीर हो गई है. बता दें कि बीते 8 दिनों से गुलाम हसन जेपीएससी को भंग करने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे  हैं. गुलाम हसन ने अपने अनशन की शुरुआत जेपीएससी भवन के सामने की थी, लेकिन प्रशासन द्वारा बलपूर्वक हटा देने के बाद उन्होंने अपना अनशन बापू वाटिका के समक्ष जारी रखा. फिर धारा 144 लगने के कारण पुलिस ने वहां से भी उन्हें जबरन हटा दिया. अब गुलाम हसन अपने साथियों के साथ राजभवन के सामने आमरण अनशन पर बैठे हैं. इसे भी पढ़ें-JPSC">https://lagatar.in/jpsc-if-the-omr-of-49-pt-pass-candidates-was-missing-then-why-did-the-commission-not-take-action-against-the-culprits-by-registering-an-fir-lambodar-mahto/">JPSC

: अगर PT पास 49 अभ्यर्थियों की OMR गायब थी तो आयोग ने FIR दर्ज कर दोषियों पर क्यों नहीं की कार्रवाई- लंबोदर महतो

हालत गंभीर होने के बाद सदर अस्पताल ले जाया गया

इसी बीच आज गुलाम की हालत बिगड़ती देख साथियों ने गुलाम को सदर अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों की देखरेख में उन्हें रखा गया है.

क्या है गुलाम की मांग

जब">http://lagatar.in">

lagatar.In संवाददाता ने गुलाम हसन से बात कि तब गुलाम हसन ने कहा कि जेपीएससी ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है. इसे बंद किया जाये और यह जो सातवीं जेपीएससी पीटी परीक्षा हुई है उसे रद्द कर यूपीएससी द्वारा करायी जाये. साथ ही जितने भी दोषी पदाधिकारी हैं उनपर कठोर कार्रवाई की जाये. ताकि झारखंड के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना कोई भी संस्था बंद कर दे. इसे भी पढ़ें-RMC">https://lagatar.in/map-game-in-rmc-map-of-alam-hospital-done-on-ground-land-officers-escaping-from-answering/">RMC

में नक्सा का खेल : भूइंहरी जमीन पर किया आलम हॉस्पीटल का नक्सा पास, जबाब देने से बच रहे अफसर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही