Search

 
 
 

सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया श्रद्धांजलि समारोह

देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री और भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि सोमवार को चाईबासा के कांग्रेस भवन में मनाई गई
 

Chaibasa : देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री और भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि सोमवार को चाईबासा के कांग्रेस भवन में मनाई गई. इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता कांग्रेस नगर अध्यक्ष मोहम्मद सलीम ने की.सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

 


श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उपस्थित कांग्रेसजनों ने एक स्वर में 'लौह पुरुष' सरदार पटेल के अद्वितीय योगदान को याद किया. उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल भारत की स्वतंत्रता के प्रमुख वास्तुकारों और अभिभावकों में से एक थे. 

 

देश की एकता और स्वतंत्रता को मजबूत करने में उनका योगदान अतुलनीय है. इस अवसर पर कांग्रेस जिला सचिव जानवी कुदादा, मंजू बिरवा, जिला महासचिव लियोनार्ड बोदरा, नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद एहसान (सैफी), सुभाष तुरी, नगर महासचिव मोहम्मद शहजादा, बिट्टू सिंह, नसीम अख्तर, कार्यालय सचिव सुशील दास सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही