Search

 
 
 

पलामू प्रमंडल के नेताओं-कार्यकर्ताओं में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भरा जोश, सौंपा टास्क

 
Palamu : पलामू जिले के मेदिनीनगर के नगर भवन में कांग्रेस का प्रमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक की गई. इस प्रमंडलीय समीक्षा बैठक में पलामू, गढ़वा और लातेहार के सभी प्रखंड के पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए. इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर मौजूद रहे. श्री ठाकुर ने बारी-बारी से सभी मंडल अध्यक्षों से पार्टी और संगठन के संबंधित जानकारी ली. साथ ही पार्टी की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को टास्क दिए. साथ ही पूरे जोश के साथ 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी में लग जाने को कहा. इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक समेत पार्टी के पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए. मौके पर राजेश ठाकुर ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में झारखंड के 14 सीटों पर हमारी तैयारी है, लेकिन इंडिया गठबंधन तय करेगी कि कैसे चुनाव लड़ना है. आगे राजेश ठाकुर ने कहा कि अभी फिलहाल प्रमंडलीय समीक्षा बैठक का दौर शुरू किया गया है. बाद में बूथ लेवल पर जाकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्यक्रम किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : बिहारः">https://lagatar.in/bihar-property-dealers-body-found-in-a-trolley-bag/">बिहारः

ट्रॉली बैग में मिली प्रॉपर्टी डीलर की लाश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही