Search

 
 
 

हजारीबाग: जेल से रची गई थी दीपक सिंह की हत्या की साजिश, दो गिरफ्तार

 
Hazaribagh: जेल से रची गई थी दीपक सिंह की हत्या की साजिश. इस मामले में हजारीबाग पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. हजारीबाग एसपी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए कहा कि दीपक की हत्या आपसी विवाद और पैसे की लेनदेन के कारण हुई थी. हत्या की साजिश जेल में बंद मिलन तुरी ने रची थी. मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. गौरतलब है कि बीते पांच दिसंबर को जिले बड़कागांव थाना अंतर्गत गिद्दी के साधु कुटिया के पास से दीपक सिंह का शव बरामद किया था. जिसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में संतोष कुमार उर्फ होरिल भुईयां और यूरबी कुरमाली उर्फ अभिराज को गिरफ्तार किया गया है. जिसने अपनी संलिप्तता भी स्वीकार कर ली है. हत्या को अंजाम देने के लिए 25 हजार रुपए मिलन तुरी ने यूरबी करमाली को भेजा था. जिसमें 17 हजार रुपए संतोष कुमार को दिया. संतोष के पास से मृतक दीपक का मोबाइल और हत्या के बदले 17 हजार में से बचा हुआ 16 हजार 300 रुपए बरामद किया गया. आरोपी संतोष की निशानदेही पर घटना को अंजाम देने में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद किया गया है. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-special-session-mandu-mla-nirmal-mahato-sits-on-dharna-outside-vidhansabha-demands-cbi-investigation-of-jssc-cgl-exam/">झारखंड

विशेष सत्र : विस के बाहर धरने पर बैठे मांडू विधायक निर्मल महतो, JSSC-CGL परीक्षा की CBI जांच की मांग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही