Search

 
 
 

संविधान बड़े सपने देखने की स्वतंत्रता देता हैः संजय सेठ

 
Ranchi: संविधान दिवस के 75वें वर्ष पूरे होने पर शनिवार को सांसद कार्यालय में संविधान संगोष्ठी का आयोजन किया गया. मौके पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि संविधान हमें बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की स्वतंत्रता देता है. संविधान हमें लोकतांत्रिक आदर्श, नागरिक अधिकार और कर्तव्यों के प्रति जागरूकता करने का काम करता है. लेकिन आज कुछ राजनीतिक पार्टियां हाथ में डायरी लेकर चमकाते हैं जो ठीक नहीं है. हम आज संविधान के बदौलत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं. आज तथाकथित, कुछ पार्टियां संविधान की दुहाई देने वाले आज संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं. अपने वोट बैंक के खातिर अपने हिसाब से संविधान को बदला. जिसका जीता जागता उदाहरण देश में लगाया गया आपातकाल है. आज वह संविधान की दुहाई दे रहे हैं. आज भारत इस संविधान के ग्रंथ के माध्यम से देश आगे बढ़ रहा है. संविधान हमें हमारे अधिकार और कर्तव्यों के बीच संतुलन बनाए रखने और सभी नागरिकों के लिए समानता और न्याय सुनिश्चित करने की प्रेरणा देता है. हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान है.

हमारा संविधान विविधता में एकता के विचार को मजबूत करता है : बैजनाथ

वरीष्ठ पत्रकार बैजनाथ मिश्र ने कहा कि हमारा संविधान संवैधानिक मूल्यों और कर्तव्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम करता है. भारत की प्रगति, प्रगतिशीलता और समावेशी समाज बनाने की प्रतिबद्धता की याद दिलाता है. राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने और विविधता में एकता के विचार को मजबूत करता है. रांची के विधायक सीपी सिंह ने आए सभी लोगों को शपथ दिलाई. मौके पर पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, पूर्व डिप्टी मेयर संजीव विजय वर्गीय, पूर्व विधायक डॉ जीतू चरण राम, सनी टोपो, महानगर के महामंत्री बलराम आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें –बांग्लादेश:">https://lagatar.in/bangladesh-mob-attacks-three-temples-rss-condemns-atrocities-on-hindus/">बांग्लादेश:

भीड़ ने तीन मंदिरों पर हमला किया, आरएसएस ने हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों की निंदा की  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही