Search

 
 
 

संविधान हमारा आधार, विधान, मान और स्वाभिमान है : सीएम हेमंत

 
Ranchi : आज 26 नवंबर को देश में संविधान लागू होने के 75 साल पूरे हो गये हैं. 2015 से इस दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है. इस अवसर पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि संविधान हमारा आधार है, संविधान हमारा विधान है और संविधान हमारा मान और स्वाभिमान है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा कि देश को संविधान रूपी बहुमूल्य और महान ग्रंथ देने के लिए बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर समेत समस्त संविधान निर्माताओं को शत-शत नमन. आज संविधान दिवस के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार. https://twitter.com/HemantSorenJMM/status/1861272960679518504

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही