Search

भारत का संविधान पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान रखता हैः के. राजू

Ranchi : झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू ने कहा कि भारत का संविधान संपूर्ण विश्व में अपनी एक विशिष्ट और अनुकरणीय पहचान रखता है. उन्होंने कहा कि जहां अमेरिका जैसे विकसित देश में संविधान लागू होने के 200 वर्षों बाद भी महिलाओं को मतदान का अधिकार देने में लगभग डेढ़ शताब्दी लग गई. वहीं भारत में संविधान लागू होते ही महिलाओं समेत सभी नागरिकों को समान मताधिकार प्राप्त हो गया. वे सोमवार को आयोजित मानव श्रृंखला कार्यक्रम के दौरान सभा को संबोधित कर रहे थे. संविधान में बदलाव हुआ तो जनता मनुस्मृति काल में लौट जाएगी: प्रदीप यादव :कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भाजपा अपने मंसूबों में सफल हो जाती है और संविधान में बदलाव होता है, तो देश की जनता मनुस्मृति काल में लौट जाएगी. उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में सामाजिक परिस्थितियां अत्यंत भयावह हो जाएंगी. उन्होंने कांग्रेस पार्टी को यह विशेष जिम्मेदारी सौंपी कि वह ऐसी स्थिति को रोकने और जनता को जागरूक करने में अग्रणी भूमिका निभाए. भाजपा संवैधानिक प्रावधानों पर हमला कर रही है: केशव महतो : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा संविधान के मूल प्रावधानों पर हमला कर रही है और आम जनता के अधिकारों को छीना जा रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार पर संविधान की रक्षा की जिम्मेदारी होती है, लेकिन भाजपा नीत सरकार स्वयं संविधान को कमजोर करने की कोशिश कर रही है. हर कीमत पर संविधान और देश की रक्षा करेगी कांग्रेस: राजेश कच्छप : विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व और कार्यकर्ताओं ने ठान लिया है कि संविधान और देश की रक्षा के लिए वे हर परिस्थिति में, किसी भी कीमत पर, संघर्ष के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस संघर्ष और बलिदान में कभी पीछे नहीं रही है. यह पार्टी की गौरवशाली परंपरा रही है और हम हर त्याग के लिए तत्पर हैं.

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//