Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अनुबंधकर्मी राज्यपाल से मिले

Advertisement
Advertisement
 Ranchi : स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अनुबंध कर्मी महासंघ के चार सदस्य सोमवार को राज्यपाल रमेश बैस से मिले. चार सदस्य टीम द्वारा बिंदुबार महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्राप्त करने के बाद राज्यपाल द्वारा आश्वस्त किया गया कि सरकार के आला अधिकारी को बुलाकर समीक्षा की जायेगी. आप लोगों को न्याय मिले इस दिशा पर कार्य किया जायेगा.

संघ के महासचिव ने क्या कहा

संघ के महासचिव कौशर आजाद ने राज्यपाल को बताया कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अनुबंध कर्मचारी महासंघ के बैनर तले 30 नवंबर से लेकर 12 जनवरी के बीच लगातार 44 दिनों तक धरना प्रदर्शन किया गया था. उक्त धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम में 12 जनवरी को मांडर के विधायक बंधु तिर्की के आश्वासन एवं मंत्री पेयजल स्वच्छता विभाग मिथिलेश ठाकुर  से दूरभाष पर हुई वार्ता के क्रम में सभी कर्मियों के समायोजन पर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया गया था, जबकि दूसरी ही तरफ विभागीय स्तर पर सभी उपायुक्तों को यह निर्देश दिया गया है कि नियुक्ति प्रक्रिया को तेज किया जाये. इसे भी पढ़ें- राज्यपाल">https://lagatar.in/additional-chief-secretary-to-governor-shailesh-kumar-singh-went-on-central-deputation-notification-issued/">राज्यपाल

के अपर मुख्य सचिव शैलेश कुमार सिंह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए, अधिसूचना जारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही