Search

 
 
 

भारत के इतिहास में महिलाओं का योगदान अद्वितीय व प्रेरणादायक रहा है : राज्यपाल

 
Ranchi :  राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा है कि भारत के इतिहास में महिलाओं का योगदान अद्वितीय और प्रेरणादायक रहा है. उन्होंने सावित्रीबाई फुले, रानी लक्ष्मीबाई, और झारखंड की फूलो-झानो जैसी वीर नायिकाओं का उल्लेख किया, जिन्होंने समाज को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उन्होंने कहा कि इन महान महिलाओं के योगदान को इतिहास में उचित स्थान दिलाना हमारी जिम्मेदारी है. वे शनिवार को रांची विश्वविद्यालय में "भारतीय इतिहास लेखन में महिला विमर्श" विषय पर आधारित अखिल भारतीय महिला इतिहासकारों के दो दिवसीय अधिवेशन के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे. अधिवेशन का आयोजन अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना, झारखंड सरकार, भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद, और रांची विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग ने संयुक्त रूप से किया था.

महिलाएं इतिहास के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण के प्रति समर्पण का उल्लेख किया और कहा कि "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" जैसी योजनाओं ने महिलाओं को न केवल अधिकार और अवसर प्रदान किये हैं, बल्कि समाज में उनकी एक नई पहचान भी स्थापित की है. उन्होंने जोर दिया कि महिलाएं केवल इतिहास का हिस्सा न बनें, बल्कि इतिहास के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही