Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बिनोद बाबू के अपमान की जांच शुरू, विवि प्रबंधन से पूछताछ

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) के 5वें स्थापना दिवस पर बिनोद बाबू के अपमान के आरोपों की जांच के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से गठित कमेटी ने जांच शुरू कर दी है. सदस्‍यों ने शनिवार 26 मार्च को प्रबंधन के लोगों से पूछताछ की. कमेटी अपनी रिपोर्ट कुलपति को जल्‍द सौंपेगी. जांच टीम में डॉ. एसके सिन्हा, डॉ. जेएन सिंह व डॉ. पुष्पा कुमारी शामिल हैं. टीम के सदस्‍य आरएसपी कॉलेज झरिया के प्रचार्य जेएन सिंह ने बताया कि इस मामले में संबंधित लोगों से पूछताछ की गई है. कन्वेनर रिपोर्ट तैयार कर कुलपति को जल्‍द सौंपेंगे.

 एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में नहीं दी गई थी श्रद्धांजलि

विश्वविद्यालय का 5वां स्थापना दिवस समारोह 23 मार्च को एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में मनाया गया था. कार्यक्रम में न तो बिनोद बाबू की तस्वीर रखी गई थी, न ही उन्हें श्रद्धांजलि ही दी गई. इस पर शिक्षकों ने हंगामा शुरू कर दिया था. विवाद बढ़ने पर कुलपति ने जांच टीम का गठन किया था. ">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=275404&action=edit">

यह भी पढ़ें : धनबाद : जाम लगे, जनता भुगते, नगर निगम को पैसा चाहिए [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही