Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांडी थाना के कुक को ग्रामीणों ने बांधकर पीटा, पुलिस ने छुड़ाया

Garhwa : गढ़वा जिले के कांडी थाना के कुक मोहन दास को बुधवार को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया. उसे एक जलमीनार में बांधकर रखा और पीटा भी. सूचना मिलने के बाद गुरुवार की सुबह कांडी थाना की पुलिस गांव पहुंची और उसे मुक्त कराकर ले गई. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि कांडी थाना का पूर्व कुक मोहन दास बुधवार को शराब के नशे में धुत होकर सड़की गांव पहुंचा. वह गलत-गलत हरकत करने लगा. परेशान होकर ग्रामीणों ने उसे एक जलमीनार में बांध दिया और पिटाई भी की. सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस उसे मुक्त कराकर ले गई और उच्च अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दे दी है. इसे भी पढ़ें : बॉर्डर-गवास्कर">https://lagatar.in/pm-modi-and-australian-pm-anthony-albanese-made-the-match-memorable-see-photos/">बॉर्डर-गवास्कर

ट्रॉफी : पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बेनीज ने मैच को बनाया यादगार, देखें तस्वीरें…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही