Search

निगम प्रशासक ने पार्क में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

Ranchi : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रांची नगर निगम के प्रशासक शशि रंजन ने मोरहाबादी स्थित चिल्ड्रन पार्क परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि हर हाल में अपने शहर में हरियाली बनाए रखने की आवश्यकता है. हमें आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए पर्यावरण को सुरक्षित करने का संकल्प लेना चाहिए. अपील की कि अपने-अपने क्षेत्रों में वृक्षारोपण करें, प्लास्टिक का उपयोग ना करें, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ शहर को स्वच्छ एवं रमणीक बनाया जा सके.

वार्डों में 15-15 पौधे लगाये गये

इसके अलावा रांची नगर निगम सभी वार्डो में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया. प्रत्येक वार्ड में सफाई कर्मचारियों द्वारा 15-15 पौधे लगाये गये. पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलायी गयी. वार्ड के नागरिकों के बीच पौधा वितरण किया गया. पहाड़ी मंदिर परिसर में जामुन, करंज, पीपल, नीम इत्यादि को बीज डाले गये. इसे भी पढ़ें – रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-plantation-program-on-world-environment-day-at-sai-nath-university/">रांचीः

साईं नाथ विवि में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp