Search

 
 
 

रांची नगर निगम ने निभायी जिम्‍मेवारी, अब है हमारी बारी

 
Ranchi: राजधानी रांची को स्वच्छ और सुंदर बनाने के दिशा में नगर निगम द्वारा कई सराहनीय प्रयास किये जा रहे हैं. इस दिशा में निगम ने बड़ा तालाब के आसपास की दीवारों पर पेंटिंग भी करवायी है. मालूम हो कि बड़ा तालाब के सौंदर्यीकरण पर अब तक करोड़ों रूपये खर्च किये जा चुके हैं. लेकिन राजनीतिक उदासीनता और भ्रष्‍टाचार के कारण निगम का सौंदर्यीकरण का काम अबतक खत्‍म नहीं हो पाया है.

पसंद आ रही है लोगों को ये पहल

[caption id="attachment_690" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2020/10/nigam-1-copy-1.jpg"

alt=" रांची नगर निगम ने निभायी जिम्‍मेवारी, अब है हमारी बारी" width="600" height="400" /> गंदी दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग्स बनाकर दिया स्वच्छता का संदेश [/caption] करोड़ों रुपए खर्च किये जाने के बाद भी बड़ा तालाब के चारो ओर सिर्फ गंदगी ही दिखायी पड़ती है. लेकिन इसके बावजूद लोगों को नगर निगम की ये पहल काफी पसंद आ रही है. पेंटिंग का यह काम निगम द्वारा चलाये जा रहे अभियान `आओ हम सब मिलकर रांची को रमणीक बनाएं` के तहत किया जा रहा है.साफ सफाई के साथ ही इन दीवारों पर पेंटिंग के होने से जो दीवार गंदे दिखायी दे रहे थे उनमें पेंटिंग हो जाने से दीवारों की रौनक बढ गयी है.खासकर एक दीवार  पर बनायी गयी पेंटिंग जिसमें `वी लव रांची` लिखा गया है, युवाओं को खास पसंद आ रही है.

सुंदरता बनाये  रखने की जिम्‍मेवारी हमारी

बड़ा तालाब के पास बनायी गयी इन पेंटिंगों को लोगों के द्वारा पसंद तो किया जा रहा है. लेकिन इन्‍हें संभालना और भी ज्‍यादा आवश्‍यक है. अक्‍सर ये देख जाता रहा है कि राजधानी में कुछ ही दिनों में असामाजिक तत्‍वों के द्वारा ऐसी सजावट को नूकसान पहुंचाया जाता है. जिससे इनकी सुंदरता को खराब करने में समय नहीं लगता है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही